निवाड़ी

निरंजना जैन महिला जिलाध्यक्ष निर्वाचित

निवाड़ी

निवाडी रुपेन्द्र राय-  आज निवाड़ी जिले में जैन समाज की महिला कमेटी की एक बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से निरंजना जैन को निवाड़ी जिले का  नया जिला अध्यक्ष बनाया गया, साथ ही उषा जैन को उपाध्यक्ष, प्रियंका जैन कोषाध्यक्ष एवं रचना सौम्या को महामंत्री नियुक्त किया गया। इस नवगठित समिति ने सभी महिला सदस्यों का आभार व्यक्त किया। महिला सदस्यों ने नवगठित सदस्यों पदाधिकारियों  को  माल्यार्पण कर  मिठाई खिलाकर बधाई दी।