राजगढ़

संभवतः इसी सत्र प्रारंभ होंगी केंद्रीय विद्यालय की कक्षाएं

राजगढ़

सवांददाता-धर्मेन्द्र सिंह पंवार

नरसिंहगढ़-

क्षेत्र के लोकप्रिय संवेदनशील विधायक महाराज साहब राज्यवर्धन सिंह जी  व राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद रोडमल नागर  के विशेष प्रयास से आज केंद्रीय विद्यालय के अतिरिक्त कमिश्नर  सोमित श्रीवास्तव ,  केंद्रीय विद्यालय राजगढ़ प्रिंसिपल  नंदकिशोर सोनी सौरव जेटली प्रिंसिपल केंद्रीय विद्यालय भोपाल आदित्य शर्मा  सेक्शन ऑफिसर क्षेत्रीय कार्यालय केंद्रीय विद्यालय संगठन भोपाल व उनकी टीम द्वारा इसी सत्र में केंद्रीय विद्यालय आरंभ करने हेतु मॉडर्न स्कूल व प्रस्तावित भूमि केंद्रीय विद्यालय गंगाजलीया का निरीक्षण किया गया। केंद्रीय विद्यालय के उपायुक्त कमिश्नर सुमित श्रीवास्तव  एवं प्राचार्य नंदकिशोर सोनी द्वारा आश्वासन दिया गया है कि प्रस्तावित अस्थाई भवन की बाउंड्री वाल संबंधी कमी दूरी करने पर संभवत: मार्च-अप्रैल 2022 में ही नरसिंहगढ़ में केंद्रीय विद्यालय की कक्षाएं आरंभ कर दी जाएंगी। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक महाराज साहब राज्यवर्धन सिंह जी के आदेश अनुसार विधायक प्रतिनिधि योगेंद्र सिंह परिहार  पूर्व जनभागीदारी अध्यक्ष शासकीय महाविद्यालय गजेंद्र सोनी , विधायक प्रतिनिधि राहुल शिवहरे , भाजपा मंडल उपाध्यक्ष गौरव यादव , भाजपा मंडल महामंत्री दिनेश कुमार संजय सिसोदिया , लाला बना, दीपक  दांगी आदि मौजूद रहे।