राजगढ़

राजगढ़ का लाल इलाहाबाद में शहीद

राजगढ़

कल शाम तक सडक़ मार्ग से आएगी पार्थिव देह , इलाहाबाद में पदस्थ करनवास के 45 वर्षीय फौजी का निधन ब्यावरा/करनवास.जिले के एक और सैनिक ड्यूटी पर तैनाती के दौरान शहीद हुए हैं। इलाहाबाद इंजीनियरिंग रेजीमेंट में पदस्थ सुबेदार लखनलाल जाटव (४५) का निधन बुधवार को हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ड्यूटी करते वक्त हृदयघात से उनकी मृत्यु हुई है। जानकारी के अनुसार इलाहाबाद आर्मी से करनवास थाने पर उक्त सूचना आई। देर शाम जारी हुई जानकारी के अनुसार एसपी राजगढ़ को मिले संदेश के अनुसार इलाहाबाद से सुबेदार की पार्थिव देह सुबह 11 बजे सडक़ मार्ग से रवाना होगी। माना जा रहा है कि गुरुवार देर शाम तक उनका शव उनके गृह निवास पहुंचेगा। बताया जाता है कि इलाहाबाद कैम्प में ड्यूटी के दौरान उनकी मौत हुई। परिजनों ने पत्रिका को बताया कि उनके पिता बंशीलाल जाटव रिटायर्ड शिक्षक हैं। सुबेदार लखनलाल का एक बेटा और तीन बेटियां हैं, जो इलाहाबाद ही रहती हैं। जिला पुलिस मुख्यालय पर इसकी सूचना दे दी गई है, जहां से संभावित प्रोग्राम भी तय हो चुका है।।