इंदौर

पद्म पुरस्कारों ने बढ़ाया जैन समाज का गौरव, जैन कवि संगम ने माना आभार।

इंदौर


सोहन काग अजन्दा
9425042687

इंदौर धार  गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गृह मंत्रालय द्वारा घोषित पद्म पुरस्कारों की सूची में एक पद्म भूषण एवं 6 समाजजनों को पद्म श्री पुरस्कार की घोषणा की गई। इससें जैन समाज के गौरव में अभिवृद्धि हुई हैं। इस पर जैन कवि संगम के संरक्षक डॉ.अर्पण जैन 'अविचल', मुकेश मनमौजी, पंकज अंगार सहित संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्रपाल जैन ने केन्द्र सरकार का आभार माना एवं चयनित विशिष्टजनों को बधाई प्रेषित की।
ज्ञात हो कि मंत्रालय ने इस वर्ष कुल 141 लोगों को पद्म पुरस्कार देना तय किया है जिसमें जैन समाज से पद्म भूषण के लिए बालकृष्ण डोसी एवं पद्मश्री के लिए बिमल कुमार जैन, मीनाक्षी जैन, नेमीनाथ जैन, शांति जैन, सुधीर जैन, एस पी कोठारी सम्मिलित है।
जैन समाज के इस गौरवपूर्ण प्रतिनिधित्व पर जैन कवि संगम के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्रपाल जैन के साथ ही संरक्षक मंडल के उपेंद्र अणु, आशारानी आशु, अनिल उपहार, चंद्रेश दीदी, राजेन्द्र कांठेड़ उपाध्यक्ष डॉ राहुल जैन, मंजू गर्ग, महामंत्री वीरेंद्र विद्रोही, कोषाध्यक्ष सन्देश जैनएवं समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों  द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए समाज के गौरव सुधीजनों को हार्दिक बधाई प्रेषित की गई।