चंदौली

चंदौली-अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के दिवंगत राष्ट्रीय अध्यक्ष रविनंदन सहाय की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन"

चंदौली

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, चंदौली द्वारा दिनांक 27-02-2021 को सायंकाल में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के दिवंगत राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रविनंदन सहाय जी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी। उपस्थित जनों ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि  अर्पित की।

रविनंदन सहाय जी का गत 24 फरवरी को 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह 2018 से अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे।

जिला महामंत्री अभिषेक नारायण ने कहा कि स्व० रविनंदन सहाय एक सफल उद्यमी, एक प्रसिद्ध समाजसेवी एवं कुशल संगठनकर्ता थे। वे देश-विदेश के कई संस्थाओं से भी सक्रिय रूप से जुड़े रहे। इनका पूरा परिवार समाज के लिए समर्पित रहा है। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा को संगठित करने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। उनके निधन से सामाजिक शैक्षणिक एवं सांगठनिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

जिलाध्यक्ष अक्षय कुमार सिन्हा ने कहा कि स्व० रविनंदन सहाय सरल हृदय वाले एक मृदुभाषी एवं सहनशील प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। वे सदा समाज के लिए सोचते थे। समाज के प्रति उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। इनका निधन समाज के हर वर्ग के लिए अपूरणीय क्षति है। इनकी कमी कभी भी पूरी नही की जा सकती है। इनके द्वारा स्थापित परंपरा को आगे बढ़ाना ही इनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

अंत मे दिवंगत आत्मा के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने एवं उनके परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की गयी।

श्रद्धांजलि सभा मे जिलाध्यक्ष अक्षय कुमार सिन्हा, जिला महामंत्री अभिषेक नारायण, जिला संगठन मंत्री विपिन कुमार सिन्हा, जिला सचिव बिरेंद्र प्रसाद सिन्हा, नगर उपाध्यक्ष प्रकाश कुमार सिन्हा, नगर उपाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा, नगर महामंत्री विशेष शील वंदे, नगर सचिव विवेक श्रीवास्तव, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ महामंत्री ज्ञान प्रकाश सिन्हा, अमिताभ श्रीवास्तव, पीयूष रंजन, रमेश कुमार श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

 श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अक्षय कुमार सिन्हा ने एवं संचालन जिला महामंत्री अभिषेक नारायण ने किया।

सूर्य प्रकाश सिंह की रिपोर्ट