चंदौली

चंदौली-समाजवादी नेता विशाल सिंह को समाजवादी नौजवान सभा का जिलाध्यक्ष बनाया गया

चंदौली

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू जी के आदेश पर  समाजवादी नौजवान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव राजा जी ने विशाल सिंह निवासी भोजपुर मुगलसराय चंदौली को समाजवादी नौजवान सभा (संगठन) में आस्था को देखते हुये जिला अध्यक्ष चंदौली मनोनीत किया गया, इस उपलक्ष पड़ाव सपा क्षेत्रीय कार्यालय पर जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश यादव व पूर्व प्रधान वीरेंद्र यादव के द्वारा विशाल सिंह को शुक्रवार दोपहर माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर बधाई दिया गया| इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने कहा कि विशाल सिंह को समाजवादी नौजवान सभा का जिला अध्यक्ष बनाए जाने से जिले में समाजवादी पार्टी और मजबूत होगी, नवनियुक्त जिला अध्यक्ष समाजवादी नौजवान सभा विशाल सिंह ने कहा कि माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश जी के निर्देश पर धर्मेंद्र यादव राजा राष्ट्रीय अध्यक्ष नौजवान सभा द्वारा हमें जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर सभी लोगों को तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ समाजवादी पार्टी को बुलंदियों पर पहुंचाने की कोशिश करूंगा और 2022 में अखिलेश जी को मुख्यमंत्री बनाने में हम वह हमारी पूरी टीम लगे हैं इस मौके पर जयप्रकाश यादव वीरेंद्र यादव बृजेश यादव गोविंद पटेल शशिकांत साहनी अशोक कुमार सिन्हा राजबहादुर यादव आनंद सेठ महेंद्र सोनकर विजय पटेल अनिल श्रीवास्तव आदि सहित दर्जनों सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे| 
सूर्य प्रकाश सिंह की रिपोर्ट