भोपाल

पुलिस के डंडे देखे, अब दिल भी देखिए,ड्यूटी से वक्त निकालकर गरीबों को खिला रहे खाना।

भोपाल

राजगढ़। लॉकडाउन के दौरान नियम तोड़ने वालों के खिलाफ एक ओर पुलिस सख्ती से पेश आ रही है तो दूसरी ओर कड़ी ड्यूटी के बीच पुलिसकर्मी असहाय गरीब और जरूरतमंदों का सहारा बनकर उनको खाना खिला रहे हैं। ऊपर से जितनी सख्त, अंदर से उतनी नर्म.. ये पुलिस भी कुछ ऐसी ही है। लॉकडाउन के दौरान बेवजह घर से बाहर निकलने वालों को डंडे मारती पुलिस की तस्वीरें और विडियो आपने देखे होंगे। अब इसी पुलिस का दूसरा रूप भी देखिए... लॉकडाउन के दौरान गरीबों और बेघरों के लिए दो वक्त की रोटी का इंतजाम करना भी मुश्किल हो गया है। ऐसे में पुलिस गरीब और जरूरतमंद लोगों को खाना परोस रही है ताकि कोई भूखा न रह जाए... जिले की पुलिस ने पेश की नजीर। लॉकडाउन के दौरान पुलिस की ड्यूटी बेहद सख्त है।राजगढ़ जिले में नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आने के साथ-साथ पुलिस जरूरतमंदों का भी खास ध्यान रख रही है। लॉकडाउन के तीसरे दिन राजगढ़ जिले के खिलचीपुर थाना पुलिस उपनिरीक्षक संदीप अखाडिया और एस आई देशराज सिंह ने गरीबों को खाने का पैकेट दिया।