कायस्थ महासभा मुगलसराय द्वारा रविनगर स्थित ज्ञान प्रकाश सिन्हा के आवास पर अध्यात्मगुरु स्वामी विवेकानंद की 159वीं जयंती मनायी गयी।कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित कायस्थ जनों द्वारा स्वामी विवेकानंद के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर एक गोष्ठी भी की गयी जिसमे स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया।गोष्ठी को संबोधित करते कायस्थ महासभा मुगलसराय के संयोजक अभिषेक नारायण ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणा स्रोत, समाज सुधारक एवं युवा युगपुरुष थे। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आप का संघर्ष जितना बड़ा होगा जीत भी उतनी ही बड़ी होगी।गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए विपिन कुमार सिन्हा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत के सोये हुए समाज को जगाया और उनमें नई ऊर्जा-उमंग का प्रसार किया।
उदय सिन्हा ने कहा कि स्वामी जी ने आध्यात्मिक चेतना को सामाजिक चेतना के साथ जोड़ा था।
इस अवसर पर संयोजक अभिषेक नारायण, बिपिन कुमार सिन्हा, ज्ञान प्रकाश सिन्हा, उदय सिन्हा, विनय कुमार, अमिताभ श्रीवास्तव, पीयूष रंजन, संजीव श्रीवास्तव, शालू श्रीवास्तव, शांता सिन्हा, पंकज श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, वीरेंद्र प्रसाद सिन्हा, प्रवीण दत्ता, ऐश्वर्या, अक्षरा, अंश, काशवी आदि उपस्थित थे।
गोष्ठी की अध्यक्षता विपिन कुमार सिन्हा, संचालन पीयूष रंजन एवं धन्यवाद ज्ञापन ज्ञान प्रकाश सिन्हा ने किया।
सूर्य प्रकाश सिंह की रिपोर्ट