निवाड़ी

निवाड़ी में महिला कांग्रेस ने मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन

निवाड़ी

(निवाडी)-- निवाड़ी जिले में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ  का जन्मदिन  मनाया। निवाड़ी के ओरछा में नगर पंचायत परिसर में निवाड़ी जिले की महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सम्पत चौधरी के द्वारा केक काटकर मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्मदिन मनाया गया। केक काटने के पश्चात सभी लोगों का मुंह मीठा कराया गया। इसके साथ ही रामराजा सरकार के मंदिर में मुख्यमंत्री कमलनाथ के अच्छे स्वास्थ्य एवं लम्बी आयु की कामना की गई। जन्मदिन समारोह में शीला अहिरवार, मालती देवी, बलराम यादव अध्यक्ष ओरछा नगर पंचायत,ब्लाक कांग्रेस कमेटी औरछा, और कांग्रेस कार्यकर्ता भी शामिल रहे।