जबलपुर

दिग्विजयसिंह का बयान विकृत मानसिकता, युवा मोर्चा ने जलाया पुतला

जबलपुर

 

जबलपुर। युवा मोर्चा जबलपुर द्वारा नगर अध्यक्ष रंजीत पटेल के नेतृत्व में  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवम मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का पुतला दहन किया गया। 
पुतला दहन के पश्चात युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष रंजीत पटेल ने कहा कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह अपने गलत बयानों के कारण ही जाने जाते है मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए  उन्होंने सिर्फ प्रदेश का बंटाधार किया  था, उन्होंने और कांग्रेस ने हमेशा ही देश की जनता को बांटने का काम किया है वे ये नही जानते कि हमारे की जनता सर्वधर्म समभाव पर विश्वास करते हुए एक परिवार के रूप में रहती है और विकास चाहती है मोदीजी को पुनः प्रधानमंत्री बनाकर देशवासियों ने इस बात का प्रमाण भी दिया है अब कांग्रेस की सभी गतिविधियों को देश की जनता भलीभांति समझती है इस कारण उनको नकारने का काम कर रही है और फिर दिग्विजय सिंह जैसे नेता अपने गलत बयानों से कांग्रेस को जल्दी समाप्त करने आतुर है।
रंजीत पटेल ने आगे कहा कि कश्मीर से धारा 370 हटाने के मुद्दे पर जहां पूरा देश एक तरफ है वहीं सिर्फ़ कांग्रेस इस निर्णय के विपक्ष में दिखाई देती है जितनी भी देश विरोधी गतिविधि हो उनमें कांग्रेस अव्वल दिखती है चाहे मामला भ्रष्टाचार से सम्बंधित हो या आतंकवाद से सम्बंधित हो इन सब हरकतों के कारण ही कांग्रेस समाप्ति की ओर है। दिग्विजयसिंह भी कांग्रेस के प्रमुख नेता है जो अपने देशविरोधी बयानों से विकृत मानसिकता का परिचय देते हुए अपने कांग्रेसी होने की पुष्टि करते हैं। युवा मोर्चा जबलपुर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का सच जनता के सामने लाने के लिए उनका पुतला दहन कर रहा है।
पुतला दहन के दौरान महामंत्री राजेश मिश्रा, राज भटनागर, टीटू सोनकर, श्रीकांत कुक्की, कमल सिंह, रवि शर्मा, शानू दुबे , दीपक मंगलानी, प्रशांत गोलू तिवारी, राहुल मिश्रा, अनुपम जुझार, योगेश,सिंह, मोनू पटेल, अकील अहमद, गणेश सोंधिया, अंकित कोष्टा, स्वप्निल श्रीवास्तव, मयंक मिश्रा, विपिन चौरसिया, अक्षय समुन्द्रे, उमेश यादव, सरताज मंज़िल, किशन लालवानी, निक्की रजक, आदि उपस्थित थे।