निवाड़ी

ओरछा के विवेक दुबे कांग्रेस सदस्यता अभियान के ब्लॉक प्रभारी नियुक्त

निवाड़ी

निवाड़ी- मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी कमलनाथ के निर्देशानुसार ओरछा नगर के युवा नेता विवेक दुबे को कॉन्ग्रेस सदस्यता अभियान का ब्लॉक ओरछा का प्रभारी नियुक्त किया गया , साथ ही प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि ब्लॉक अध्यक्ष के साथ मंडलम एवं सेक्टर मैं सदस्यता अभियान के लिए सह प्रभारी नियुक्त कर सदस्यता अभियान को पूर्ण रूप दिया जाए। उनकी नियुक्ति पर किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम यादव, रत्नेश द्विवेदी युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष, अनुराग शर्मा, प्रभांशु नामदेव, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह दांगी सहित सभी वरिष्ठ कांग्रेस जन एवं युवा कांग्रेस जनो ने हर्ष व्यक्त किया है।