निवाड़ी

कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात कर की चुनावी चर्चा

निवाड़ी

निवाड़ी- पृथ्वीपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी नितेंद्र सिंह की चुनावी जनसभा को संबोधित करने जेरोन पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से निवाड़ी कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष संपत चौधरी ने चुनावी चर्चा की इस दौरान उन्होंने कमलनाथ को क्षेत्र के वोटरों का रुझान बताया। संपत चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को आश्वस्त करते हुए बताया कि क्षेत्र की जनता कांग्रेस के साथ है जनता भाजपा के झूठे प्रलोभन में नहीं आ रही है हम और हमारी टीम घर-घर जाकर लोगों से कांग्रेस को वोट देकर हमारे प्रत्याशी को जिताने की अपील कर रहे हैं।