चंदौली

चंदौली - कायस्थ समाज द्वारा सादगी पूर्वक मनाया जाएगा श्री चित्रगुप्त पूजा"

चंदौली

श्री चित्रगुप्त पूजा आयोजन समिति, मानसनगर, मुगलसराय की बैठक रविनगर में आहूत हुई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की वैश्विक महामारी कोरोना एवं सरकार के दिशा निर्देशों को ध्यान में रखते हुए इस बार दिनांक 16 नवंबर को श्री चित्रगुप्त पूजा का आयोजन इंडियन आयल रोड अलीनगर नगर स्थित निशा फूड एंड हर्बल इंडस्ट्री के कार्यालय में सादगी पूर्वक किया जाएगा। पूजा समिति के संयोजक अभिषेक नारायण ने कहा कि नगर में सन 1984 से कायस्थ समाज द्वारा पाप पुण्य का लेखा जोखा रखने वाले भगवान श्री चित्रगुप्त की मूर्ति स्थापित कर पूजा की परंपरा का निर्वहन करते हुए पूजा समिति के सदस्य आपसी सहयोग से सादगी पूर्ण वातावरण में पूजन करेंगे। इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं बिरादरी भोज का आयोजन नहीं किया जाएगा। कोविड-19 के तहत सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए श्रद्धालु भगवान श्री चित्रगुप्त का दर्शन कर सकेंगे। पूजा स्थल पर सैनिटाइजर, मास्क के अतिरिक्त थर्मल स्कैनर एवं ऑक्सीमीटर की भी व्यवस्था की जाएगी।

बैठक में पूजा समिति के संयोजक अभिषेक नारायण, विपिन कुमार सिन्हा, ज्ञान प्रकाश सिन्हा, वीरेंद्र प्रसाद सिन्हा, अमिताभ श्रीवास्तव, पीयूष रंजन, विवेक श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
 

सूर्य प्रकाश सिंह की रिपोर्ट