बैतूल

भाजपा मंडल शाहपुर ने मनाया सुशासन दिवस, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किये फल वितरण

बैतूल

आशीष राठौर शाहपुर  : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्राद्धये भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती पर शाहपुर शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सेवा कार्य के रूप में शाहपुर भारतीय जनता पार्टी मंडल द्वारा फल वितरण कर मनाया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष कुमरे ने कहा की स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी एक ऐसे प्रधानमंत्री थे जिन्हें विपक्ष भी बहुत ही आत्मीयता से सम्मान करते थे। कार्यक्रम को भाजपा जिला उपाध्यक्ष सूर्यकांत सोनी श्री वाजपेयी जी के जीवन काल पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता अनिल जैन, ओमप्रकाश गुप्ता, गोवर्धन गुप्ता, मोहन सोनी , सूर्यकांत मर्सकोले, अशोक, मनीष सोनी , आशीष राठौर  मोहन मालवीयमनीष त्रिवेदी, सुमित गुप्ताउमेश पाटिल, पंकज तिवारी उपस्थित रहे