भोपाल

मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार के लिए आनंदीबेन को प्रभार , पढ़िए दिल्ली में क्या हुआ

भोपाल

 

भोपाल। मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार के लिए उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल को मध्य प्रदेश के राज्यपाल पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। भारत के राष्ट्रपति की ओर से रविवार देर रात आदेश जारी किया गया। 

लालजी टंडन बीमार इसलिए आनंदीबेन शपथ दिलवाएंगी 

मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री लालजी टंडन पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे हैं। लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है। श्री लालजी टंडन वेंटिलेटर पर है। यही कारण है कि उत्तर प्रदेश की गवर्नर श्रीमती आनंदीबेन पटेल को मध्य प्रदेश के गवर्नर पद का प्रभार दिया गया।

 

नए मंत्री 30 जून को शपथ लेंगे, पढ़िए दिल्ली में क्या हुआ

आधिकारिक सूचना जारी नहीं हुई है परंतु भारतीय जनता पार्टी के सूत्रों का कहना है कि 30 जून को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा के साथ करीब ढाई घंटे लंबी मुलाकात हुई है। इस बार मंत्रिमंडल की लिस्ट के 1-1 नाम पर डिस्कशन हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा एवं संगठन महामंत्री सुहास भगत भी दिल्ली में थे। मंत्रिमंडल की लिस्ट को श्री अमित शाह का अप्रूवल मिल गया है।