none

नड्डा पर बोले दिग्विजय, हमारे दामाद बने भाजपा अध्यक्ष...महिला अफसरों की तारीफ की

none

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के प्रदर्शन और दो महिला अधिकारियों से भिड़ंत को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश भाजपा पर निशाना साधा है। दिग्विजय ने कहा कि वे (कांग्रेस) राजगढ़ की दो महिला अधिकारियों की वीरता पर गर्व करते हैं, जिन्होंने कथित तौर पर कुछ अनियंत्रित भाजपा नेताओं की पिटाई की।

राजगढ़ की कलेक्टर निधि निवेदिता और डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा द्वारा राजगढ़ जिले के ब्यावरा में निषेधाज्ञा लागू होने के बाद भी संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के समर्थन में रविवार को रैली निकालने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को चांटे मारने की घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते दिग्विजय सिंह ने सोमवार को ट्वीट किया।

उन्होंने ट्वीट किया, मध्य प्रदेश के राजगढ़ में भाजपा की गुंडागर्दी सामने आ गई। ज़िला कलेक्टर और एसडीएम अधिकारियों को पीटा गया, बाल खींचे गए। महिला अधिकारियों की बहादुरी पर हमें गर्व है। 
 

digvijaya singh✔@digvijaya_28

मप्र के राजगढ़ में भाजपा की गुण्डा गर्दी सामने आ गयी। महिला ज़िला कलेक्टर और महिला एसडीएम अधिकारीयों को पीटा गया बाल खींचे गये। महिला अधिकारीयों की बहादुरी पर हमें गर्व है।

9,161

7:47 AM - Jan 20, 2020

Twitter Ads info and privacy

3,322 people are talking about this



दिग्विजय के ट्वीट से कुछ घंटे पहले प्रदेश भाजपा ने इस मामले में कहा कि वह राजगढ़ कलेक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराएगी।

नड्डा को दी बधाई 

वहीं, दिग्विजय ने आज जेपी नड्डा को भाजपा अध्यक्ष बनने पर भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों को खुशी है कि हमारे दामाद भाजपा के अध्यक्ष बने हैं। 
 

digvijaya singh✔@digvijaya_28

जेपी नड्डा जी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर हार्दिक बधाई। हम मप्र के लोगों को इस बात की प्रसन्नता है कि हमारे दामाद भाजपा के अध्यक्ष बने। श्री मती नड्डा मप्र की भूपू मंत्री श्री मती जयश्री बेनर्जी की पुत्री हैं।

541

4:20 PM - Jan 20, 2020

Twitter Ads info and privacy

102 people are talking about this