Today Latest

प्रियव्रतसिंह ने दाखिल किया नामांकन:जिलाध्यक्ष और पूर्व सांसद रहे मौजूद

Today Latest

राजगढ़ जिले के ख़िलचीपुर में शुक्रवार को कांग्रेस प्रत्याशी प्रियव्रत सिंह ने खिलचीपुर एसडीएम कार्यालय में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रकाश पुरोहित और पूर्व सांसद नारायण सिंह आमलावे सहित पूर्व विधायक रामप्रसाद दांगी मौजूद थे।

खिलचीपुर विधानसभा में इस बार भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी में कांटे की टक्कर मानी जा रही है। गुरुवार को भाजपा के हजारीलाल दांगी ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की मौजूदगी में कार्यकर्ता के साथ नामांकन दाखिल किया था। भाजपा उम्मीदवार के नामांकन के 1 दिन बाद आज कांग्रेस के उम्मीदवार प्रियव्रत सिंह बिना कोई तामझाम के सादगी से उन्होंने अपना पहला पर्चा दाखिल किया।

Follow Us On You Tube