Skip to content
Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
state news truth state news truth statenews.co.in

होसला सच कहने का

state news truth state news truth statenews.co.in

होसला सच कहने का

  • Pachore
  • Politics
    • World
    • Trending
  • Lifestyle
    • Fitness
  • Technology
    • Gadgets
  • Wellness
    • Decor
  • Pachore
  • Politics
    • World
    • Trending
  • Lifestyle
    • Fitness
  • Technology
    • Gadgets
  • Wellness
    • Decor
join us
state news truth state news truth statenews.co.in

होसला सच कहने का

state news truth state news truth statenews.co.in

होसला सच कहने का

  • Pachore
  • Politics
    • World
    • Trending
  • Lifestyle
    • Fitness
  • Technology
    • Gadgets
  • Wellness
    • Decor
  • Pachore
  • Politics
    • World
    • Trending
  • Lifestyle
    • Fitness
  • Technology
    • Gadgets
  • Wellness
    • Decor
join us
Latest News

मोहसिन रजा यूपी अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष नियुक्त: कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलेगा, चंदोली अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने बधाई

By सूर्य प्रकाश सिंह
September 9, 2026 2 Min Read
0

उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने पूर्व मंत्री मोहसिन रजा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने उन्हें उत्तर प्रदेश राज्य अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस पद के साथ मोहसिन रजा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी मिलेगा। सरकार ने आयोग में अध्यक्ष के अलावा आठ नए सदस्यों की भी नियुक्ति की है।

मोहसिन रजा योगी आदित्यनाथ सरकार के पहले कार्यकाल में अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ और हज विभाग के राज्यमंत्री रह चुके हैं। वर्ष 2017 में योगी सरकार बनने के बाद उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। वह उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं।

उनकी नियुक्ति को प्रदेश में अल्पसंख्यक समाज के बीच भाजपा और सरकार की पहुंच मजबूत करने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। खासतौर पर ऐसे समय में जब उत्तर प्रदेश में वक्फ संपत्तियों और उनके प्रबंधन को लेकर राजनीतिक बहस तेज है।

आयोग में इन 8 सदस्यों की नियुक्ति

सरकार द्वारा जारी नियुक्ति सूची के अनुसार उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग में निम्न सदस्यों को शामिल किया गया है—

संदीप जैन – एटा

अंशुमान कुमार सिंह मैसी – शाहजहांपुर

हनप्रीत सिंह बेदी – मुजफ्फरनगर

मोहम्मद असलम – फतेहपुर

परविंदर सिंह – लखनऊ

नेहा खान – अंबेडकरनगर

सैयद सिराज अब्बास रिजवी – आजमगढ़

रूमाना सिद्दीकी – लखनऊ

वक्फ बोर्ड की अनियमितताओं का मुद्दा भी उठा चुके हैं रजा

नई जिम्मेदारी मिलने से पहले 12 अगस्त को मोहसिन रजा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर प्रदेश के दोनों वक्फ बोर्डों से जुड़ी कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाया था। उन्होंने वक्फ संपत्तियों की जिला स्तर पर विशेष जांच और ऑडिट कराने की मांग की थी।

चंदौली में भाजपा नेता ने दी बधाई

चंदौली में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल नियमताबाद उत्तरी के मंडल अध्यक्ष वकील अहमद ने मोहसिन रजा को आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह मनोनयन मोहसिन रजा की कर्मठता, दूरदर्शिता और समाज के प्रति सेवा भाव का परिणाम है।

वकील अहमद ने विश्वास जताया कि मोहसिन रजा के नेतृत्व में अल्पसंख्यक समाज के अधिकारों की रक्षा और उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रभावी कार्य होंगे। साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में आयोग महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Tags:

मोहसिन रजा
Author

सूर्य प्रकाश सिंह

Follow Me
Other Articles
Previous

सारंगपुर में AIMIM का जोरदार प्रदर्शन: UCC के विरोध में पैदल रैली, राष्ट्रपति-राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

Next

अगर नल का पानी पी रहे हैं तो रविवार तक करना होगा इंतजार: पचोर में इंटकवेल बंद, डीपी फाल्ट से खड़ी हुई पेयजल परेशानी

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS feed: MPinfo Hindi News MPinfo Hindi News

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्रांतिकारी एवं अमर शहीद स्व. श्री जतीन्द्रनाथ मुखर्जी को बलिदान दिवस पर किया नमन
  • महिलाओं-बच्चों के लिए इंदौर में शुरू हुआ साइबर वेलनेस सेंटर
  • राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति श्री अल्पेश यशवंत कोगजे को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

RSS feed: MPinfo Video MPinfo Video

  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को बुधवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में पेसा मोबिलाइज़र्...
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के ...

RSS feed: MPinfo CM News MPinfo CM News

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्रांतिकारी एवं अमर शहीद स्व. श्री जतीन्द्रनाथ मुखर्जी को बलिदान दिवस पर किया नमन

RSS feed: MPinfo CM News MPinfo CM News

  • प्रदेश के सर्वांगीण विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए लगभग 41 हजार करोड़ रूपये की स्वीकृति

RSS feed: Political Pulse | The Indian Express Political Pulse | The Indian Express

  • Rift in INDIA bloc: Why Congress, National Conference are at odds over Vande Mataram
  • Amid Haldwani ‘purification’ row, why Congress, BJP scramble for Dalit vote
  • Special Bengal Assembly session today to pass Bill for inter-university transfer of teachers, staff
  • Mining, money and federalism: Why Odisha is at the centre of a new Centre-state tussle
  • Sachin Pilot: ‘Congress won’t project CM in Punjab polls, Rahul campaign face’
  • When ABVP takes on BJP: What explains its protests against the party
  • Why Maharashtra’s ruling parties are divided over DJs ahead of Ganesh festival
  • Vadnagar-Varanasi yatras, influencer tours: How BJP plans to mark Modi’s 25 years in office
  • Dalit ‘purification’ row deepens Telangana’s Assembly battle; 21 BRS MLAs suspended
  • Rs 2,100 vs Rs 1,000: Why BJP is set to take Haryana Lado Lakshmi pitch to Punjab polls

RSS feed: Indian politics & policy Indian politics & policy

  • World’s biggest relationship? Xi and Modi look to rebuild ties for 2.8bn people
  • India’s reliance on Russian oil hits all-time high
  • The Hindu monk who could succeed Modi
  • Modi promises free exam coaching after India’s ‘cockroach’ protests
  • India plans to tighten rules on foreign-funded NGOs
  • Why Modi’s economic model is not working for India’s youth
  • Despot or conquering hero? Revisiting the rule of India’s last great Mughal emperor
  • The bureaucratic misery of India’s voter revision
  • Saudi-Israel tensions could frustrate India’s IMEC dreams
  • India seeks to widen tax exemptions to woo investors such as Apple
Copyright © 2026 — statenews.co.in All Rights Reserved