जल्दी इतनी की खड़ी बस में पीछे जा घुसे बाईक सवार: सेमली निवासी दोनों युवक घायल, पचोर अस्पताल में चल रहा इलाज
ब्यावरा पचोर के बीच सवारियों के साथ ही व्यवसायिक सामग्री ढोने वाली लोकल बस से पचोर के भोजपुरिया में सोनी ऑटो पार्ट्स के नजदीक व्यवसायिक सामग्री उतारते समय खड़ी बस में पीछे से आ रहे दो बाईक सवार टक्कर मार कर गिर गए और घायल हो गए। जिनका इलाज पचोर सिविल. अस्पताल में किया जा रहा है।

मिली जानकारी अनुसार शनिवार को ब्यावरा से पचोर चलने वाली एक कंडम बस से भोजपुरिया में सोनी ऑटो पार्ट्स के समीप साइड रोड़ पर ब्यावरा से पहुंचाई गयी व्यवसायिक सामग्री उतारी जा रही थी। तभी पीछे से सेमली धाकड़ निवासी किशन पिता भागीरथ नागर उम्र 19 साल और अंकित पिता गिरवरसिंह नागर उम्र 22 साल आकर टकरा गए। टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए जिन्हे पुलिस द्वारा पचोर सिविल अस्पताल लाया गया जहां इलाज चल रहा है।
अब लोगों का कहना है की जल्दी इतनी की खड़ी बस से ही टकरा गए।