राजगढ़ में आउटसोर्स कर्मचारियों का फूटा गुस्सा: बोले- साहब, मरे हुए के पैसे निकाल रहे हैं, हम जिंदा हैं, हमारी सैलरी तो डालो
राजगढ़। स्वास्थ्य केंद्रों में दिन-रात सेवाएं देने वाले आउटसोर्स कर्मचारी खुद आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। राजगढ़ जिले में वर्ल्ड क्लास आउटसोर्स कंपनी के माध्यम से पदस्थ कर्मचारियों का आरोप है कि किसी को 5 तो किसी को 7 महीने से वेतन नहीं मिला है। त्योहारों के बीच वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों के परिवारों के सामने राशन, बच्चों की फीस और मकान का किराया चुकाने तक का संकट खड़ा हो गया है। कर्मचारियों ने विभाग और कंपनी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए लंबित वेतन तत्काल जारी करने की मांग की है।