137 पुलिस अधिकारियों के तबादले, सारंगपुर SDOP अरविंद सिंह अब भोपाल में ACP, महेश सुनईया होंगे सारंगपुर SDOP
मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में रविवार रात बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया। गृह विभाग ने 137 पुलिस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इनमें 10 IPS और 127 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी शामिल हैं। तबादला सूची में सारंगपुर SDOP अरविंद सिंह का नाम भी शामिल है। उन्हें भोपाल के हनुमानगंज क्षेत्र में ACP की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अरविंद सिंह के स्थान पर बड़वानी में महिला सुरक्षा उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ अधिकारी को सारंगपुर SDOP की जिम्मेदारी दी गई है। उनके पदभार संभालने के बाद सारंगपुर क्षेत्र की पुलिस व्यवस्था की कमान नई अधिकारी के हाथों में होगी।
गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक सभी अधिकारियों को नई पदस्थापना पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। बड़े स्तर पर किए गए इस फेरबदल में कई अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय से फील्ड पोस्टिंग दी गई है, जबकि कई SDOP, CSP, ACP और DSP स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
तबादला सूची में 2023 बैच के चार और 2024 बैच के छह IPS अधिकारी भी शामिल हैं। आलोक कुमार वर्मा को देवास से रीवा भेजकर CSP बनाया गया है। मनीष भारद्वाज को साइबर पुलिस मुख्यालय से ACP कोतवाली, शहरी इंदौर और मनोज कुमार को ACP MP नगर, शहरी भोपाल की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा वैभव प्रिया को SDOP नेपानगर, शुभम सिंह ठाकुर को SDOP गाडरवारा और अमित कुमार को SDOP सिंगरौली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राज्य पुलिस सेवा के 127 अधिकारियों के इस फेरबदल में DSP, SDOP, CSP, ACP और असिस्टेंट कमांडेंट स्तर के अधिकारी शामिल हैं। सूची में ट्रेनी DSP और कार्यवाहक DSP भी शामिल हैं। सारंगपुर SDOP के स्थानांतरण को क्षेत्र में पुलिस विभाग के महत्वपूर्ण बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।










देखें सूची पीडीएफ में