Skip to content
Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
state news truth state news truth statenews.co.in

होसला सच कहने का

state news truth state news truth statenews.co.in

होसला सच कहने का

  • Pachore
  • Politics
    • World
    • Trending
  • Lifestyle
  • Technology
  • Wellness
  • Pachore
  • Politics
    • World
    • Trending
  • Lifestyle
  • Technology
  • Wellness
join us
state news truth state news truth statenews.co.in

होसला सच कहने का

state news truth state news truth statenews.co.in

होसला सच कहने का

  • Pachore
  • Politics
    • World
    • Trending
  • Lifestyle
  • Technology
  • Wellness
  • Pachore
  • Politics
    • World
    • Trending
  • Lifestyle
  • Technology
  • Wellness
join us
Latest News

पचोर में भोपाल दुग्ध संघ की अध्यक्षीय बैठक: उत्कृष्ट समितियों का सम्मान, पशुपालन को आय का मजबूत आधार बनाने पर जोर

By Makhan Vijayvargiya
September 11, 2026 2 Min Read
0

पचोर। महारानी लक्ष्मीबाई बाग (बंगला) में भोपाल सहकारी दुग्ध संघ मर्यादित भोपाल की अध्यक्षीय बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रीतेश जोशी ने की। कार्यक्रम में महाप्रबंधक राजेश विजयवर्गीय सहित संघ के पूर्व संचालक प्रेमसिंह तोमर, पूर्व संचालक प्रतिनिधि हेमराज यादव, पूर्व संचालक कमलसिंह राजपूत और जिला नोडल अधिकारी कृपाल सिंह दुगारिया मौजूद रहे।

नोडल अधिकारी दुगारिया ने जिले में दुग्ध उत्पादन, संकलन और दुग्ध सहकारी समितियों की प्रगति की जानकारी दी। साथ ही आगामी कार्ययोजना से सदस्यों को अवगत कराया। बैठक में जिले की विभिन्न समितियों के अध्यक्ष, संघ प्रतिनिधि, सचिव और मातृशक्ति बड़ी संख्या में शामिल हुईं। सदस्यों ने दुग्ध उत्पादन, संकलन, समिति प्रबंधन और पशुपालन से जुड़ी समस्याएं रखीं तथा सुधार के लिए सुझाव दिए।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रीतेश जोशी ने दुग्ध प्रदायक सदस्यों की आर्थिक उन्नति के लिए आवश्यक सुधारों का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि बदलते मौसम और अनियमित बारिश के बीच पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसानों की आय का महत्वपूर्ण आधार बन सकता है। महाप्रबंधक राजेश विजयवर्गीय ने वैज्ञानिक पशुपालन, लाभकारी योजनाओं और गुणवत्तापूर्ण दूध के उत्पादन व संकलन पर जोर दिया।

इन समितियों को मिला सम्मान

अधिक दुग्ध संकलन के लिए महिला कुरावर, अमलार और भ्याना समितियों को सम्मानित किया गया। अधिक पशुआहार विक्रय में मुंडला बजरंग, खुजनेर और पिपल्या तवा, जबकि अधिक घी विक्रय में ढकोरा, कोलूखेड़ी गौशाला और रामपुरिया समितियों को पुरस्कार मिला।

मिनरल मिक्चर विक्रय में मोर्चाखेड़ी, रसूलपुरा और पिपल्या रसोड़ा तथा अधिक कृत्रिम गर्भाधान में पाडल्या माता, कल्याणपुर और टोड़ी जागीर समितियां सम्मानित हुईं। वहीं अधिक बोनस वितरण के लिए भ्याना समिति को भी पुरस्कार प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन सुरेश दांगी ने किया। अंत में गौरीशंकर तोमर ने आभार व्यक्त किया।

Author

Makhan Vijayvargiya

Follow Me
Other Articles
Previous

अगर नल का पानी पी रहे हैं तो रविवार तक करना होगा इंतजार: पचोर में इंटकवेल बंद, डीपी फाल्ट से खड़ी हुई पेयजल परेशानी

Next

बोडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.20 लाख की 216 लीटर अवैध शराब जब्त, 4 प्रकरण दर्ज

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बोडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.20 लाख की 216 लीटर अवैध शराब जब्त, 4 प्रकरण दर्ज September 11, 2026
  • पचोर में भोपाल दुग्ध संघ की अध्यक्षीय बैठक: उत्कृष्ट समितियों का सम्मान, पशुपालन को आय का मजबूत आधार बनाने पर जोर September 11, 2026
  • अगर नल का पानी पी रहे हैं तो रविवार तक करना होगा इंतजार: पचोर में इंटकवेल बंद, डीपी फाल्ट से खड़ी हुई पेयजल परेशानी September 9, 2026
  • मोहसिन रजा यूपी अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष नियुक्त: कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलेगा, चंदोली अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने बधाई September 9, 2026
  • सारंगपुर में AIMIM का जोरदार प्रदर्शन: UCC के विरोध में पैदल रैली, राष्ट्रपति-राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन September 9, 2026

Pages

  • Accessibility statement

RSS feed: MPinfo Hindi News MPinfo Hindi News

  • हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वर्ण पदक जीतने पर सुश्री शीतल को दी बधाई
  • सिंगरौली को बनायें माइनिंग का मॉडल डिस्ट्रिक्ट - मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • उत्सव के रूप में मनाया जाये स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन अभियान और सेवा से संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव के सागर आगमन के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

RSS feed: MPinfo Video MPinfo Video

  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को फीचर फ़िल्म ‘हनुमान अंश ‘जनप्रतिनिधियों के साथ दे...
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को फीचर फ़िल्म ‘हनुमान अंश देखने पहुंचने पर मीडिया स...

RSS feed: MPinfo CM News MPinfo CM News

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्रांतिकारी एवं अमर शहीद स्व. श्री जतीन्द्रनाथ मुखर्जी को बलिदान दिवस पर किया नमन
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव दो दिवसीय यात्री परिवहन विजन समिट 2026 का 11 सितंबर को करेंगे शुभारंभ
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शहीद अब्दुल हमीद को श्रद्धांजलि अर्पित की

RSS feed: MPinfo CM News MPinfo CM News

  • प्रदेश के सर्वांगीण विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए लगभग 41 हजार करोड़ रूपये की स्वीकृति

RSS feed: Political Pulse | The Indian Express Political Pulse | The Indian Express

  • Govind Ballabh Pant was a Congress icon. Why does his legacy appeal to BJP?
  • Why BJP is looking to ditch TMC rebels, go solo in Bengal civic polls
  • ‘Chai was nice, but nothing moved forward’: Sonam Wangchuk on Ladakh talks
  • Inside BSP succession battle: Akash sidelined again as brother Ishan rises
  • As Jamaat rift in Kashmir widens, Mirwaiz and PDP pick sides
  • How Stalin turned Vijay’s jaw gesture into a warning on power and politics
  • As Census is advanced, why Punjab parties are ‘relieved’
  • Rift in INDIA bloc: Why Congress, National Conference are at odds over Vande Mataram
  • Amid Haldwani ‘purification’ row, why Congress, BJP scramble for Dalit vote
  • Special Bengal Assembly session today to pass Bill for inter-university transfer of teachers, staff

RSS feed: Indian politics & policy Indian politics & policy

  • World’s biggest relationship? Xi and Modi look to rebuild ties for 2.8bn people
  • India’s reliance on Russian oil hits all-time high
  • The Hindu monk who could succeed Modi
  • Modi promises free exam coaching after India’s ‘cockroach’ protests
  • India plans to tighten rules on foreign-funded NGOs
  • Why Modi’s economic model is not working for India’s youth
  • Despot or conquering hero? Revisiting the rule of India’s last great Mughal emperor
  • The bureaucratic misery of India’s voter revision
  • Saudi-Israel tensions could frustrate India’s IMEC dreams
  • India seeks to widen tax exemptions to woo investors such as Apple
Copyright © 2026 — statenews.co.in All Rights Reserved