सारंगपुर थाना प्रभारी अपनी प्रभावी कार्यशैली से जहां शहर में सराहना पा रहे है और शांति बहाल रखने में कामयाब हुए है वहीं अपराधों पर लगाम लगाने में भी अपनी कार्रवाई को आखिरी मुकाम तक पहुंचा रहे है ।
गंभीर अपराध के एक मामले में रसूखदार आरोपी की गिरफ्तारी और बाद में हाईकोर्ट तक पहुंचकर जमानत भी ख़ारिज करवाकर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाना ताकि गंभीर अपराधों पर लगाम तो लगे ही लेकिन जेल में रहकर अपराधी को अपराध करने से पहले विचार करना पड़े। और ऐसे ही मामले में सारंगपुर टीआई राहुल रघुवंशी खरे उतर रहे है। एसपी राजगढ़ अमित तोलानी ने उन्हें दूसरे महीने में भी प्रभावी कार्रवाई के लिए क्राइम मीटिंग की समीक्षा बैठक में भरी सभा में जिले भर के पुलिस अधिकारियो के बीच सम्मानित किया और सराहना की ताकि अन्य अधिकारीयों को प्रोत्साहन मिले और इस दिशा में जिले की पुलिस भी कार्यशैली अपनाएं।
रघुवंशी के सम्मानित होने पर सारंगपुर शहर के गणमान्य नागरिको ने उनकी प्रशंसा की और कहा की बीते दिनों में उन्होंने त्योहारों पर, सार्वजनिक जुलुस आदि विषयो में गंभीरता से बैठके लेकर लोगों में सामंजस्य बनाया और शहर में शांति और कानून व्यवस्था बहाल रही। उन्हें नपाधिकारी, नपाध्यक्ष, पूर्व नपाध्यक्ष सहित कई जनप्रतिनिधियों ने बधाई प्रेषित की।