Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
state news truth state news truth statenews.co.in

होसला सच कहने का

state news truth state news truth statenews.co.in

होसला सच कहने का

  • Pachore
  • Politics
    • World
    • Trending
  • Lifestyle
    • Fitness
  • Technology
    • Gadgets
  • Wellness
    • Decor
  • Pachore
  • Politics
    • World
    • Trending
  • Lifestyle
    • Fitness
  • Technology
    • Gadgets
  • Wellness
    • Decor
join us
state news truth state news truth statenews.co.in

होसला सच कहने का

state news truth state news truth statenews.co.in

होसला सच कहने का

  • Pachore
  • Politics
    • World
    • Trending
  • Lifestyle
    • Fitness
  • Technology
    • Gadgets
  • Wellness
    • Decor
  • Pachore
  • Politics
    • World
    • Trending
  • Lifestyle
    • Fitness
  • Technology
    • Gadgets
  • Wellness
    • Decor
join us
Latest NewsPachoreTrending

6 किमी कीचड़ में चलकर स्कूल पहुंच रहीं छात्राएं: वीडियो जारी कर बोलीं- सड़क नहीं बनी तो करेंगे चक्काजाम

By Makhan Vijayvargiya
September 6, 2026 2 Min Read
0

दो बार मनरेगा से हुआ मुरमीकरण, पाइपलाइन के लिए खोदी सड़क नहीं सुधारी; सांसद और राज्यमंत्री के पत्र के बाद भी डामरीकरण की स्वीकृति का इंतजार

 

राजगढ़। जिले में लगातार हो रही बारिश ने दोबड़ा जमींदार से आमलारोड़ के बीच करीब 6 किलोमीटर लंबे मार्ग की बदहाली को उजागर कर दिया है। सड़क पर जगह-जगह आधा फीट तक कीचड़ जमा है। इसी कीचड़ और फिसलन भरे रास्ते से आमलारोड़ हाई सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं को प्रतिदिन स्कूल पहुंचने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

परेशान छात्राओं ने शनिवार को एक वीडियो जारी कर राजगढ़ कलेक्टर और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम सड़क निर्माण की मांग की है। छात्राओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे चक्काजाम कर आंदोलन करेंगी।

2008 में बनी, 2022 में फिर हुआ मुरमीकरण

ग्रामीणों के अनुसार इस मार्ग का वर्ष 2008 में रोजगार गारंटी योजना के तहत आमलारोड़ ग्राम पंचायत द्वारा मुरमीकरण कराया गया था। इसके बाद वर्ष 2022 में दोबड़ा जमींदार की ओर से मनरेगा योजना में सड़क पर दोबारा मुरम डलवाया गया।

बीते वर्षों में पाइपलाइन डालने के लिए इस सड़क को कई स्थानों पर खोदा गया। पाइपलाइन का काम पूरा होने के बाद सड़क को पहले जैसी स्थिति में नहीं सुधारा गया और न ही दोबारा पर्याप्त मुरम डाली गई। धीरे-धीरे सड़क खराब होती गई और अब बारिश के दौरान यहां पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है।

सरपंचों की मांग पर सांसद और राज्यमंत्री ने लिखे पत्र

आमलारोड़ सरपंच महेश पटेल और दोबड़ा जमींदार सरपंच अनिल नागर ने मार्ग के डामरीकरण की मांग की है। 16 अगस्त 2026 को सांसद रोडमल नागर ने लोक निर्माण मंत्री को सड़क निर्माण के लिए पत्र लिखा था। इसके बाद 28 अगस्त को सारंगपुर विधायक एवं राज्यमंत्री गौतम टेटवाल ने भी लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री राजगढ़ को पत्र भेजकर सड़क निर्माण की मांग की।

इसके बावजूद अब तक सड़क निर्माण की स्वीकृति नहीं मिल सकी है।

कीचड़ भरा रास्ता तय करती छात्राएं

छात्राओं ने कहा- जल्द समाधान नहीं हुआ तो चक्काजाम

लगातार बारिश के कारण मार्ग की स्थिति दिनोंदिन खराब हो रही है। छात्राओं का कहना है कि प्रतिदिन कीचड़ से गुजरकर 6 किलोमीटर दूर स्कूल पहुंचना मजबूरी बन गया है। शनिवार को जारी वीडियो में छात्राओं ने प्रशासन और सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ तो वे चक्काजाम कर आंदोलन करने को मजबूर होंगी।

Tags:

Collector CM
Author

Makhan Vijayvargiya

Follow Me
Other Articles
Previous

हनुमान अंश: नीब करोरी बाबा की कहानी, भक्ति से देवता की बढ़ने का पथ

Next

सारंगपुर के रिहान खान ने NEET में हासिल की उल्लेखनीय सफलता: 720 में से 636 अंक, एम्स बिलासपुर में मिली शासकीय सीट

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS feed: MPinfo Hindi News MPinfo Hindi News

  • राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने शिक्षक दिवस पर मध्यप्रदेश के 6 शिक्षकों को किया सम्मानित
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव, केन्द्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल, मंत्री विजयवर्गीय ने हरी झंडी दिखाकर इंदौर मेट्रो ट्रेन को किया रवाना
  • इंदौर के विकास को मिली नई रफ्तार : लोक परिवहन के क्षेत्र में इंदौर को मिली बड़ी सौगात
  • प्रदेश के प्रत्येक शालाविहीन स्कूल को मिलेगा पक्का भवन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सम्मानित शिक्षकों को दी बधाई

RSS feed: MPinfo Video MPinfo Video

  • मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर, इ...
  • मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर, इ...

RSS feed: MPinfo CM News MPinfo CM News

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर किया नमन
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रख्यात व्यंग्यकार स्व. शरद जोशी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
  • मानसून सक्रिय रहने तक रहें बेहद सावधान - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

RSS feed: MPinfo CM News MPinfo CM News

  • प्रदेश के सर्वांगीण विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए लगभग 41 हजार करोड़ रूपये की स्वीकृति

RSS feed: Political Pulse | The Indian Express Political Pulse | The Indian Express

  • Siddaramaiah’s AHINDA push: Why he is talking about social justice again
  • Bhupesh Baghel out, Sachin Pilot in: Why Congress changed its Punjab troubleshooter
  • Jhiram Ghati verdict: What remains of the legacy of Mahendra Karma, ‘Tiger of Bastar’, face of Salwa Judum?
  • PM Modi’s Gen Z nod: Naaraaz fufa (angry uncle), OG, Dhurandhar, ‘your seniors could not dream’
  • Samajwadi Party makeover to ‘M’ factor: Why Akhilesh is leaning on Dimple for UP elections
  • Mayawati’s musical chairs with party leadership leaves BSP cadre anxious
  • Keralam ministers return to classroom, take lessons in AI, governance
  • What ABVP’s Panjab University win means for Punjab polls, BJP-Akali alliance
  • Who is Mahesh Bhagchandka, the new treasurer of the Ram Temple trust?
  • ‘Offered post on WhatsApp message, I froze’: Ram Temple Trust’s first woman member

RSS feed: Indian politics & policy Indian politics & policy

  • India’s reliance on Russian oil hits all-time high
  • The Hindu monk who could succeed Modi
  • Modi promises free exam coaching after India’s ‘cockroach’ protests
  • India plans to tighten rules on foreign-funded NGOs
  • Why Modi’s economic model is not working for India’s youth
  • Despot or conquering hero? Revisiting the rule of India’s last great Mughal emperor
  • The bureaucratic misery of India’s voter revision
  • Saudi-Israel tensions could frustrate India’s IMEC dreams
  • India seeks to widen tax exemptions to woo investors such as Apple
  • India’s IndiGo struggles to emerge from turbulence
Copyright © 2026 — statenews.co.in All Rights Reserved