Skip to content
Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
state news truth state news truth statenews.co.in

होसला सच कहने का

state news truth state news truth statenews.co.in

होसला सच कहने का

  • Pachore
  • Politics
    • World
    • Trending
  • Lifestyle
    • Fitness
  • Technology
    • Gadgets
  • Wellness
    • Decor
  • Pachore
  • Politics
    • World
    • Trending
  • Lifestyle
    • Fitness
  • Technology
    • Gadgets
  • Wellness
    • Decor
join us
state news truth state news truth statenews.co.in

होसला सच कहने का

state news truth state news truth statenews.co.in

होसला सच कहने का

  • Pachore
  • Politics
    • World
    • Trending
  • Lifestyle
    • Fitness
  • Technology
    • Gadgets
  • Wellness
    • Decor
  • Pachore
  • Politics
    • World
    • Trending
  • Lifestyle
    • Fitness
  • Technology
    • Gadgets
  • Wellness
    • Decor
join us
Latest NewsPachore

अगर नल का पानी पी रहे हैं तो रविवार तक करना होगा इंतजार: पचोर में इंटकवेल बंद, डीपी फाल्ट से खड़ी हुई पेयजल परेशानी

By Makhan Vijayvargiya
September 9, 2026 2 Min Read
0

पचोर। नगर परिषद क्षेत्र के लोगों को आगामी दिनों में पेयजल संकट का सामना करना पड़ सकता है। इंटकवेल क्षेत्र में विद्युत सप्लाई देने वाली डीपी फाल्ट होने के कारण नल-जल योजना प्रभावित हो गई है। इसके चलते बुधवार से शनिवार तक पचोर शहर में नल से पानी की सप्लाई बंद रहेगी। अब रविवार से जलापूर्ति दोबारा सुचारु होने की संभावना जताई गई है।

नगर परिषद अध्यक्ष विकास करोड़िया ने नागरिकों से धैर्य बनाए रखने और उपलब्ध पानी का उपयोग सावधानीपूर्वक करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि इंटकवेल क्षेत्र में बिजली आपूर्ति करने वाली डीपी दोबारा जल जाने से जल प्रदाय व्यवस्था बाधित हुई है। विद्युत लाइन और डीपी सुधार का कार्य शनिवार शाम तक पूरा होने की संभावना है। इसके बाद ही इंटकवेल से पानी की सप्लाई शुरू हो सकेगी और शहर में नल-जल योजना रविवार से सामान्य होने की उम्मीद है।

जरूरत वाले क्षेत्रों में भेजे जाएंगे टैंकर

नगर परिषद ने कहा है कि जिन क्षेत्रों में पेयजल की अत्यधिक आवश्यकता होगी, वहां टैंकरों के माध्यम से पानी पहुंचाने की व्यवस्था जारी रहेगी। नागरिक अपनी आवश्यकता के अनुसार नगर परिषद से संपर्क कर सकते हैं। विशेष रूप से ऐसे परिवारों को परेशानी हो सकती है, जिनके घरों में निजी ट्यूबवेल या अन्य जल स्रोत उपलब्ध नहीं हैं और जो पूरी तरह नल-जल योजना पर निर्भर हैं।

पानी बचाकर उपयोग करने की अपील

नगर परिषद ने लोगों से अपील की है कि अगले कुछ दिनों तक पानी का अनावश्यक उपयोग न करें और उपलब्ध पानी को बचाकर रखें। घरों में पानी बहाने या गैर जरूरी कार्यों में उपयोग से बचने की सलाह दी गई है। आवश्यकता पड़ने पर वार्डों में नगर परिषद के टैंकर भेजे जाएंगे।

लगातार दूसरी बार डीपी में आई खराबी के कारण शहर की पेयजल व्यवस्था प्रभावित होने से नागरिकों की चिंता बढ़ गई है। अब लोगों को रविवार तक नल से नियमित पानी मिलने का इंतजार करना होगा।

Tags:

नगर परिषद पचोर
Author

Makhan Vijayvargiya

Follow Me
Other Articles
Previous

मोहसिन रजा यूपी अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष नियुक्त: कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलेगा, चंदोली अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने बधाई

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS feed: MPinfo Hindi News MPinfo Hindi News

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्रांतिकारी एवं अमर शहीद स्व. श्री जतीन्द्रनाथ मुखर्जी को बलिदान दिवस पर किया नमन
  • महिलाओं-बच्चों के लिए इंदौर में शुरू हुआ साइबर वेलनेस सेंटर
  • राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति श्री अल्पेश यशवंत कोगजे को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

RSS feed: MPinfo Video MPinfo Video

  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को बुधवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में पेसा मोबिलाइज़र्...
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के ...

RSS feed: MPinfo CM News MPinfo CM News

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्रांतिकारी एवं अमर शहीद स्व. श्री जतीन्द्रनाथ मुखर्जी को बलिदान दिवस पर किया नमन

RSS feed: MPinfo CM News MPinfo CM News

  • प्रदेश के सर्वांगीण विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए लगभग 41 हजार करोड़ रूपये की स्वीकृति

RSS feed: Political Pulse | The Indian Express Political Pulse | The Indian Express

  • Rift in INDIA bloc: Why Congress, National Conference are at odds over Vande Mataram
  • Amid Haldwani ‘purification’ row, why Congress, BJP scramble for Dalit vote
  • Special Bengal Assembly session today to pass Bill for inter-university transfer of teachers, staff
  • Mining, money and federalism: Why Odisha is at the centre of a new Centre-state tussle
  • Sachin Pilot: ‘Congress won’t project CM in Punjab polls, Rahul campaign face’
  • When ABVP takes on BJP: What explains its protests against the party
  • Why Maharashtra’s ruling parties are divided over DJs ahead of Ganesh festival
  • Vadnagar-Varanasi yatras, influencer tours: How BJP plans to mark Modi’s 25 years in office
  • Dalit ‘purification’ row deepens Telangana’s Assembly battle; 21 BRS MLAs suspended
  • Rs 2,100 vs Rs 1,000: Why BJP is set to take Haryana Lado Lakshmi pitch to Punjab polls

RSS feed: Indian politics & policy Indian politics & policy

  • World’s biggest relationship? Xi and Modi look to rebuild ties for 2.8bn people
  • India’s reliance on Russian oil hits all-time high
  • The Hindu monk who could succeed Modi
  • Modi promises free exam coaching after India’s ‘cockroach’ protests
  • India plans to tighten rules on foreign-funded NGOs
  • Why Modi’s economic model is not working for India’s youth
  • Despot or conquering hero? Revisiting the rule of India’s last great Mughal emperor
  • The bureaucratic misery of India’s voter revision
  • Saudi-Israel tensions could frustrate India’s IMEC dreams
  • India seeks to widen tax exemptions to woo investors such as Apple
Copyright © 2026 — statenews.co.in All Rights Reserved