बोडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.20 लाख की 216 लीटर अवैध शराब जब्त, 4 प्रकरण दर्ज
बोडा। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बोडा पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम कड़िया और गुलखेड़ी में दबिश देकर 216 लीटर देशी मदिरा जब्त की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 1.20 लाख रुपए बताई गई है। कार्रवाई में चार प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी (IPS) के निर्देशन में जिले में जुआ, मादक पदार्थ और अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केएल बंजारे के निर्देशन और एसडीओपी नरसिंहगढ़ प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बोडा देवेन्द्र सिंह राजपूत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 9 सितंबर को ग्राम कड़िया और गुलखेड़ी में अवैध शराब के ठिकानों पर दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने विक्रम पिता नाथूलाल सासी, नरोत्तम पिता मोड़ सिंह और वीरू पिता लाखन सासी निवासी गुलखेड़ी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार मामले में कुल चार प्रकरण अपराध क्रमांक 292/26, 293/26, 294/26 और 295/26 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम में दर्ज किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस ने बताया कि कार्रवाई के दौरान कुल 216 लीटर देशी मदिरा जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,20,000 है। एक आरोपी के फरार होने की जानकारी देते हुए पुलिस ने उसकी तलाश जारी होने की बात कही है।
कार्रवाई में थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह राजपूत सहित उप निरीक्षक रामेश्वर प्रसाद मिश्रा, उप निरीक्षक हुकुम सिंह, सउनि समीर खान, सउनि मधुसूदन शर्मा, प्रधान आरक्षक रामनारायण जटिया समेत पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।