मुगलसराय। नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) के तत्वावधान एवं न्यूरोसिटी के सौजन्य से 19 सितंबर को होटल स्प्रिंग स्काई, मुगलसराय में बृहद चिकित्सा सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। सेमिनार में चिकित्सा क्षेत्र के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर व्याख्यान दिए जाएंगे।
आयोजकों के अनुसार सेमिनार में सुप्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डॉ. राकेश सिंह, डॉ. रमन शंकर, डॉ. मनोज उपाध्याय एवं डॉ. गौरव कुमार विशेष रूप से व्याख्यान देंगे। इस दौरान न्यूरो सर्जरी एवं चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चिकित्सकों को विशेषज्ञ जानकारी प्रदान की जाएगी।
कार्यक्रम में डॉ. विनोद बिंद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि विधायक श्री रमेश जायसवाल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। सेमिनार में चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े चिकित्सकों एवं विशेषज्ञों के शामिल होने की उम्मीद है।
नीमा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. ओपी सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि सेमिनार का उद्देश्य चिकित्सकों को चिकित्सा क्षेत्र में हो रहे नवीनतम बदलावों, उपचार की आधुनिक तकनीकों और विशेषज्ञ अनुभवों से अवगत कराना है। उन्होंने चिकित्सकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।