250 CCTV कैमरों ने खोला चोरी के गिरोह का राज: सारंगपुर पुलिस ने 11 वारदातों का किया खुलासा, 4 लाख के जेवर-नकदी और 7 बाइक बरामदगी का दावा
सारंगपुर। सूने मकानों और दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह तक पहुंचने में सारंगपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ऑपरेशन चक्षु 360° के तहत कस्बे में लगे करीब 250 CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने और साइबर सेल से मिली तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस ने गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों से करीब 4 लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और 4 मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। वहीं आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी के कब्जे में तीन और मोटरसाइकिल होना बताया है।
