पचोर में जनसंघ की राजनीती का सूर्य अस्त: पूर्व संसदीय सचिव हनुमानप्रसाद गर्ग का निधन; बेटे दुर्गेश ने दी मुखाग्नि, जिस प्रत्याशी को लड़ाया, वह 6 बार बना विधायक

 

पचोर। मध्यप्रदेश के पूर्व विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव और भाजपा के वरिष्ठ नेता हनुमानप्रसाद गर्ग का मंगलवार को पचोर में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही नगर और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। दोपहर करीब 2 बजे पचोर मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। 

बेटे दुर्गेश गर्ग ने मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में जिलेभर के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों सहित बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।

 

हनुमानप्रसाद गर्ग राजगढ़ जिले की नरसिंहगढ़ विधानसभा सीट से वर्ष 1990 से 1993 तक…

Continue Reading

हराना में आठ दशकों से चली आ रही भागवत कथा की परंपरा:

हराना। श्रीराम-जानकी मंदिर में आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथावाचक पं. मनीष शास्त्री ने भगवान के 24 अवतारों का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने विभिन्न अवतारों के माध्यम से धर्म, सत्य, त्याग और सदाचार का महत्व समझाया। कथा के दौरान कंदर्प ऋषि एवं माता सती अनुसूया की पतिव्रता की कथा का भी वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। कथावाचक पं. मनीष शास्त्री ने कहा कि भगवान के प्रत्येक अवतार का उद्देश्य मानव समाज को धर्म और सदमार्ग की प्रेरणा देना है। उन्होंने श्रद्धालुओं को भगवान के प्रति आस्था रखने के साथ ही अपने जीवन…

Continue Reading

₹2 करोड़ की ठगी के अंतरराज्यीय गिरोह पर शिकंजा: 300 CCTV फुटेज, 30 हजार KM की दौड़… सारंगपुर TI राहुल रघुवंशी ने दबोचा एक अहम आरोपी; SP ने किया सम्मानित

सारंगपुर। पैसे दोगुने करने का लालच देकर करीब 2 करोड़ रुपए की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ ब्यावरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सारंगपुर थाना प्रभारी राहुल रघुवंशी की अहम भूमिका सामने आई है। जटिल जांच के दौरान आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस टीम के साथ काम करते हुए रघुवंशी ने गिरोह के एक महत्वपूर्ण आरोपी शनि उर्फ शमी मंडल को भोपाल के जहांगीराबाद से पकड़ने में अहम भूमिका निभाई। उनकी इस उल्लेखनीय कार्रवाई के लिए एसपी अमित तोलानी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

15 दिन तक तीन शहरों में खंगाले CCTV

ब्यावरा थाना क्षेत्र में…

Continue Reading

ब्यावरा में ब्रिज पर बस ने मारी मौत की छलांग: 4 की मौत, 11 घायल; स्लीपर में सो रहे यात्रियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला

ब्यावरा। शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे ब्यावरा के भोपाल बायपास ब्रिज पर हुए भीषण बस हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया। कानपुर से इंदौर जा रही तेज रफ्तार बस ब्रिज के कर्व पर अचानक अनियंत्रित हुई और दीवार से टकराकर नीचे जा गिरी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए।

बस की ऊपरी स्लीपर सीटों पर बैठे यात्रियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। टक्कर में खिड़कियां टूट गईं और कई यात्री बस से बाहर जा गिरे। कुछ यात्री ब्रिज पर गिरे तो कुछ नीचे जा गिरे। हादसे में…

Continue Reading

कन्नौद पहुंचते ही ट्रक में आग 285 क्विंटल सोयाबीन गायब : आगर के व्यापारी ने महाराष्ट्र भेजी थी, ट्रक मालिक समेत तीन पर केस

 

आगर जिले की कृषि उपज मंडी से महाराष्ट्र के हिंगलघाट के लिए रवाना हुआ करीब 20 लाख रुपए कीमत की सोयाबीन से भरा ट्रक कन्नौद थाना क्षेत्र में खाई में गिरने के बाद आग की चपेट में आ गया। घटना के बाद सोयाबीन मालिक ने ट्रक हादसे को संदिग्ध बताते हुए साजिश की आशंका जताई है। शिकायत पर कन्नौद पुलिस ने ट्रक मालिक समेत तीन लोगों के खिलाफ चोरी, आपराधिक विश्वासघात, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, धमकी और साजिश जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।

 

20 अगस्त को

Continue Reading