चंदौली

डॉक्टर नो प्रॉब्लम" नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अस्मिता नाट्य संस्थान के कलाकारों ने मुंशी प्रेमचंद जयंती समारोह मनाया

चंदौली

चंदौली -दीनदयाल नगर, मुगलसराय में "डॉक्टर नो प्रॉब्लम" नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मुंशी प्रेमचंद जयंती नाट्य रंगकर्मी विजय कुमार गुप्ता के निर्देशन में देवेश कुमार लियाकत अली, अंजू चौहान, राकेश अग्रवाल, इम्तियाज राजू ,आदि कलाकारों ने अपने अभिनय से दहेज ,बेरोजगारी ,चिकित्सा, शिक्षा ,जैसी विकृतियों के शमन के लिए शासन -प्रशासन और आम जनमानस से आह्वान किया। उक्त नाटक के निर्देशक नाट्य रंगकर्मी विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि मुंशी प्रेमचंद जी "फर्श से अर्श तक" सभी विकृतियों को दूर करने के लिए संपूर्ण संसार के लोगों को समय-समय पर जागरूक किया था। उनके द्वारा बताए गए रास्ते पर ध्यान रखते हुए हम सबको अपने जीवन को सार्थक बनाना चाहिए।नाटक में उपस्थित प्रमुख अतिथि द्वय भारतीय जनता पार्टी के रंजन साह एवं रतनलाल श्रीवास्तव प्रख्यात समाजसेवी ने मुंशी प्रेमचंद जी के तेल चित्र पर माल्यार्पण करके नाट्य रंग कर्मियों का स्वागत किया। अपने-अपने संबोधन के दौरान उन लोगों ने कहा कि अत्यंत निर्धनता पूर्वक जीवन यापन करते हुए धनपत राय उर्फ प्रेमचंद जी ने संपूर्ण जीवन को अपने कलम के जादू से समाज को जागृत किया ।अपनी आने वाली पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेने के लिए हम सबको उनकी छोटी-छोटी कहानियों की बुकलेट तैयार कर अपने युवाओं को बच्चों को निशुल्क वितरण करने की आवश्यकता है। जिससे मानवतावाद कायम रह सके। नाटक के उपरांत लोकगीत कजरी गायक यशवंत यादव एवं उनके साथियों ने मुंशी प्रेमचंद जी से संदर्भित कजरी सुन कर श्रोताओं को मंत्र मुक्त कर दिया। कार्यक्रम का संचालन मनोज ओझा ने किया और धन्यवाद आभार कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक ने किया।