चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिवस बुधवार को स्थानीय बाजार स्थित रॉयल मैरिज लॉन में उत्साहपूर्वक मनाया गया। समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य औसाफ अहमद गुड्डू के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अखिलेश यादव के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व की सराहना करते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
केक काटने के उपरांत कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी कार्यालय तक बाइक रैली निकाली। रैली के माध्यम से लोगों को सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारे लगाए और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष शकील अहमद बबलू मटरू पासवान अयूब खान गुड्डू महेंद्र यादव प्रधान नफीस अहमद गुड्डू महेंद्र पासवान पुर्व प्रमुख जलालुद्दीन अंसारी पूर्व प्रधान महेंद्र शर्मा पूर्व प्रधान यासीन शाह केसर सिंह कुशवाहा धर्मेंद्र यादव पंकज जयसवाल कल्लू यादव लंबू यादव रामविलास यादव शिवकुमार सिंह चौहान प्रकाश यादव जलालुद्दीन अंसारी पूर्व बीडीसी वसीम अहमद कादरी चंद्र किशोर चौहान पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अमर सिद्दीकी महामंत्री छात्र संघ अखिलेश श्रीवास्तव सुनील गुप्ता फैजान सिद्दीकी पूर्व प्रधान प्रतिनिधि समेत सर्व समाज के हजारों की संख्या में सपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अखिलेश यादव के जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।