भींगी पलकें लुप्त हो चुकी अब उनकी आवाज, अपने धुन के माहिर थे नाट्य रंगकर्मी मोती लाल गुप्ता,अब नहीं हम सबके बीच में हैं आज- इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक
चंदौली - अलीनगर ज्योति कॉन्वेंट स्कूल में गोकुल आर्ट के माध्यम से हजारों कलाकारों को मंच देकर अनेकों नाट्य, रंग,कला का प्रतियोगिता करवाकर पहचान दिलाने वाले नाट्य रंगकर्मी मोती लाल गुप्ता-बिहिया का आकस्मिक निधन सुनकर अस्मिता नाट्य संस्थान के संस्थापक/महासचिव नाट्य रंगकर्मी विजय कुमार गुप्ता के प्रमुख संयोजन में, दीनदयाल नगर मुगलसराय के प्रख्यात समाजसेवी रतन लाल श्रीवास्तव के अध्यक्षता में, कवि इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक के संचालन में, कृष्ण मोहन गुप्ता के दिशा निर्देशन में शोक श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।शोक संवेदना व्यक्त करने वाले लोगों में रतन लाल श्रीवास्तव, इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक, विजय कुमार गुप्ता, कृष्ण मोहन गुप्ता ,हेमंत कुमार विश्वकर्मा, आनंद तिवारी, निहोरी लाल यादव, नवीन भूषण, विजय शर्मा, प्रकाश मंडल, अनीता, नम्रता तिवारी, दीपशिखा भास्कर आदि लोग रहें।
सूर्य प्रकाश सिंह की रिपोर्ट