शिक्षा का जीवन में महत्व बताया नियामताबाद ब्लॉक के दुल्हीपुर स्थित बीपी हायर सेकेंडरी स्कूल पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई।इस प्रतियोगिता में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसका आयोजन बंदना पटेल के नेतृत्व में किया गया।आयोजन का मुख्य उद्देश्य वनांचल के छात्र-छात्राओं को शिक्षा से जोड़ना था। वंदना पटेल ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे व्यक्ति अपने सपनों को साकार कर सकता है। आगे बंदना पटेल ने बताया कि इसमें चार जिले चंदौली,भदोही, मिर्जापुर,वाराणसी के छात्र छात्राएं शामिल हैं, वंदना पटेल ने बताया कि मां शक्ति ट्रस्ट के द्वारा इस सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जो आगे भी ऐसे ही चलता रहेगा और बच्चों के भविष्य को निखारता रहेगा इस दौरान बंदना पटेल राम पूजन पटेल राहुल भारती सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
सूर्य प्रकाश सिंह की रिपोर्ट