श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव भवन, गोधना बाईपास कार्यालय पर समाजवादी पार्टी मुगलसराय विधानसभा की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया गया।समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। हमें गांव-गांव और बूथ-बूथ तक समाजवादी विचारधारा को पहुंचाकर जनता की आवाज को मजबूती से उठाना है। कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।मुगलसराय विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी चंद्रशेखर यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीब, किसान, नौजवान और पिछड़ों की आवाज रही है। कार्यकर्ता जनता के बीच लगातार संवाद बनाए रखें और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करते रहें। आने वाले समय में संगठन और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच खड़ा दिखाई देगा।पूर्व चेयरमैन मुसाफिर चौहान ने कहा कि संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय और अनुशासन के साथ पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लें तथा समाज के हर वर्ग तक समाजवादी विचारधारा पहुंचाने का कार्य करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष तस्लीम अंसारी ने किया।इस दौरान नफीस अहमद,बाबूलाल यादव,राजकुमार जायसवाल,सुदामा यादव, चंद्रभानु यादव,गुलशेर सिद्दकी,वीरेन्द्र प्रधान,श्यामलाल पाण्डेय,सोनू चौहान,औसाफ अहमद,प्रेम तिवारी,अमरनाथ जायसवाल मोनू,आदिल प्रधान,अजय इंद्रेश,महेंद्र माही,दिलीप पासवान यादवेश,अजित,राकेश,अशोक,संजय,अंकित भारती,राजू बिंद,राहिब जाफरी,बेलाल अहमद,वीरेंद्र पप्पू, किशन,अजय विधायक मौजूद रहे