चंदौली

समाजवादी पार्टी, चंदौली के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात की।

चंदौली

मुगलसराय बाजार में रोड चौड़ीकरण के दौरान कई व्यापारियों की दुकानों को क्षतिग्रस्त किए जाने के मामले को लेकर आज समाजवादी पार्टी, जनपद चंदौली के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी महोदय से मुलाकात की।इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि प्रभावित व्यापारियों को प्राथमिकता के आधार पर निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स में दुकानें आवंटित की जाएं तथा जिनकी दुकानें आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुई हैं या पूरी तरह तोड़ी गई हैं, उन्हें जनहित को ध्यान में रखते हुए उचित मुआवजा दिलाया जाए। इस संबंध में एक पत्रक भी सौंपा गया।इस मौके पर सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण यादव ने कहा कि व्यापारियों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार को तुरंत पुनर्वास और मुआवजे की व्यवस्था करनी चाहिए।

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से व्यापारियों और आमजन के साथ खड़ी रही है, और आगे भी उनके हक के लिए संघर्ष जारी रहेगा।वहीं चंद्रशेखर यादव ने तीखा सवाल उठाते हुए कहा कि चंदौली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा मंच से मुगलसराय में एलिवेटेड पुल की बड़ी घोषणा की गई थी, लेकिन आज तक उस पर कोई ठोस कार्य जमीन पर दिखाई नहीं दे रहा है। आखिर वह योजना कहां अटकी हुई है? क्या यह सिर्फ चुनावी वादा था?आज मुगलसराय के व्यापारी सड़क चौड़ीकरण के नाम पर अपनी रोजी-रोटी खोने को मजबूर हैं, लेकिन सरकार की तरफ से न तो समुचित पुनर्वास की व्यवस्था है और न ही स्पष्ट मुआवजा नीति। यह पूरी तरह से प्रशासनिक असंवेदनशीलता को दर्शाता है।हम मांग करते हैं कि सरकार तुरंत एलिवेटेड पुल परियोजना की स्थिति स्पष्ट करे, कार्य प्रारंभ कराए और जब तक वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होती, तब तक किसी भी व्यापारी के साथ अन्याय न हो। पूर्व विधायक चकिया जितेंद्र कुमार एडवोकेट ने कहा कि समाजवादी पार्टी हर स्तर पर व्यापारियों की लड़ाई लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष अमरनाथ जायसवाल मोनू ने कहा कि व्यापारियों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है, प्रशासन को तत्काल राहत और स्थायी समाधान देना चाहिए।”समाजवादी पार्टी हमेशा आमजन, व्यापारियों और कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्षरत है और आगे भी उनका यह संघर्ष जारी रहेगा।इस दौरान नफीस अहमद,तस्लीम अंसारी,सुदामा यादव,मुसाफिर चौहान,चंद्रभानु यादव,छोटू तिवारी,संतोष यादव,सिद्धांत जायसवाल,औसाफ अहमद,महेंद्र माही,संतोष जायसवाल,दिलीप पासवान,निरंजन कन्नौजिया,यादवेश,संजय,अजय मौर्या,संजय सोनकर,राकेश, साजन पटेल,नारद पासवान मौजूद रहे।