पचोर नगर पालिका में शनिवार को आयोजित नेशनल लोक अदालत में राजस्व वसूली का विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान दोपहर दो बजे तक 3.50 लाख रुपए की राजस्व आय प्राप्त हुई। शाम तक 5 लाख से अधिक राजस्व प्राप्त की उम्मीद जताई जा रही है।
नगर पालिका पचोर की वार्षिक राजस्व आय लगभग 4 करोड़ रुपए है। इसमें दुकान किराया, भवन कर, जलकर और संपत्ति कर शामिल हैं। लोक अदालत में करदाताओं को ब्याज और जुर्माने में विशेष छूट दी जा रही है। इस छूट का लाभ उठाते हुए कई करदाताओं ने अपने बकाया करों का भुगतान किया।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी दीपक रानवे ने कहा कि यह पहल करदाताओं को राहत देने के लिए की गई है। इससे लोगों और नगर पालिका दोनों को फायदा हो रहा है। नगर पालिका को अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हो रहा है।
अधिकारियों के अनुसार, लोक अदालत का यह अभियान पूरे दिन चलेगा। शाम तक राजस्व वसूली का आंकड़ा और बढ़ने की उम्मीद है। नगर पालिका प्रशासन ने नागरिकों से अपने बकाया करों का जल्द निपटान करने की अपील की है।