माँ शिक्षा शक्ति ट्रस्ट ने मंडल स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का कराया आयोजन
माँ शिक्षा शक्ति ट्रस्ट ने मंडल स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का कराया आयोजन
चंदौली, 4 अक्टूबर 2026। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही संस्था माँ शिक्षा शक्ति ट्रस्ट की ओर से मंडल स्तर पर सामान्य ज्ञान (GK) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।यह प्रतियोगिता वाराणसी मंडल के अंतर्गत मुगलसराय, चकिया, चहनियां, अदलहाट (मिर्जापुर) और रामनगर केंद्रों पर आयोजित की गई। विभिन्न केंद्रों पर आयोजित प्रतियोगिता में सैकड़ों बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।ट्रस्ट की संस्थापक वंदना पटेल ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं वंचित वर्ग के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा से जोड़ना है। इसी उद्देश्य के तहत बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने, उनका सामान्य ज्ञान मजबूत करने और उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। संस्था भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी। आयोजकों ने प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत और पढ़ाई जारी
ह