निवाड़ी

09 वर्ष पुराने मामले का इनामी स्थाई वारंटी थाना कोतवाली निवाड़ी पुलिस की गिरफ्त में

निवाड़ी

निवाड़ी- पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी स्थाई वारंट धरपकड़ अभियान के पालन में पुलिस अधीक्षक महोदय निवाड़ी टीके विद्यार्थी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह डावर के मार्गदर्शन में, एसडीओपी निवाड़ी आशुतोष पटेल के कुशल पर्यवेक्षण में ,थाना प्रभारी निवाड़ी नरेंद्र सिंह परिहार के नेतृत्व में थाना पुलिस कोतवाली निवाड़ी टीम द्वारा इनामी स्थाई वारंटी दर्शन पिता महेंद्र यादव निवासी कालका जी नई दिल्ली से  विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय निवाड़ी पेश किया। 
सराहनीय भूमिका - उप निरीक्षक अनुमेहा , सउनि बुधदेव सिंह सउनि मनोज तिवारी ,प्र. आर. विक्रम प्र.आर कौशल आर. अरविंद सिंह की रही l