चंदौली

दुलहीपुर° दुल्हीपुर में रामनवमी के शुभ अवसर पर रामनवमी पर निकाली गई शोभा यात्रा

चंदौली

दुल्हीपुर। भगवान श्री राम के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर दुल्हीपुर में रामनवमी पर शोभायात्रा निकाली गई, दुल्हीपुर में रामनवमी के शुभ अवसर पर रामनवमी शोभा यात्रा समिति के द्वारा एक भव्य शोभा यात्रा स्थानीय दुल्हीपुर से होते हुए दांडी, करवत महाबलपुर, तक निकाली गई जिसके क्षेत्र भ्रमण के पश्चात वापस हनुमान मंदिर पहुंचने पर आगामी वर्ष तक के लिए विराम दिया गया।इस शोभायात्रा में महिलाएं भारी संख्या में शामिल रही लोग अपने हाथों में भगवा ध्वज लिए चल रहे थे और इसके साथ ही भगवान श्रीराम दरबार, शिव पार्वती सहित अन्य देवताओं के झांकी शामिल रहे, इसमें शामिल लोग जय श्रीराम व हर हर महादेव का जयघोष करते चल रहे थे।इस कार्यक्रम में सर्वश्री जय गुप्ता, आनन्द गुप्ता, गुड्डू विश्वकर्मा, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, अमित शर्मा, सुरेश विश्वकर्मा, अशोक सोनकर, विनय पटेल, नागेंद्र मौर्य सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।

 

 

 

 

सूर्य प्रकाश सिंह की रिपोर्ट