निवाड़ी

20 वर्षो से फरार ₹3000 का इनामी आरोपी गिरफ्तार

निवाड़ी

20 वर्षों से फरार 3000 रूपये का ईनामी गिरफ्तार

निवाड़ी- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तुषारकांत विद्यार्थी द्वारा फरार आरोपीयों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे शिकंजा अभियान के तारतम्य में थाना पृथ्वीपुर के फरार आरोपी जय सिंह तनय हिन्दूपत लोधी नि० ग्राम परा राठ जिला हमीरपुर उ0प्र0 से गिरफतार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। आपको बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तुषार कांत विद्यार्थी द्वारा चलाये जा रहे फरार आरोपीयों की धर पकङ अभियान हेतु अभियान शिकंजा आरंभ किया गया है, अभियान शिकंजा की लगातार मॉनिटरिंग अति० पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डावर एवं अनुविभागीय अधिकारी निवाडी / पृथ्वीपुर द्वारा की जाती है। पृथ्वीपुर थाने के इस आरोपी पर 3000 रूपये का घोषित था। ईनामी बदमाश का न्यायालय प्रकरण क्रमांक 84/92 में फरार चल रहा था जिसे थाना प्रभारी सेंदरी निरी0 सुरेन्द्र नाथ के निर्देशन में गठित टीम ने गिरफतार किया जिसमें उ0नि0 गौरव राजौरिया, सउनि संतोष सिंह, प्र०आर० बशीरउल्लाह, आर० राजकुमार आर० राहुल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।