चंदौली

चंदौली-नो पार्किंग जोन का पुलिस ने लगाया बोर्ड

चंदौली

डीडीयू नगर। पुलिस महानिरीक्षक  के आदेश पर मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को  चकिया चंदौली तिराहा और दामोदर दास पोखरे पर बिना परमिट के सवारी वाहन और माल वाहक को शहर में प्रवेश न करने के लिए फ्लेक्स बोर्ड लगवा दिया है।इसी क्रम में ग़ल्ला मंडी से सिटी बस स्टैंड तक नो पार्किंग जोन बनाया गया है। पुलिस ने जीटी रोड पर जगह-जगह फ्लेक्स बोर्ड लगाकर वाहनों को सड़क पर पार्किंग न करने की हिदायत दी गयी है।इस दौरान
प्रभारी यातायात ने लगातार कस्बे में लाउड स्पीकर पर वाहनों को सडक पर खड़ा न करने की हिदायत दे रहे थे।इस दौरान सड़क पर खड़े 56 वाहनों का विभिन्न धाराओं में ई चालान किया गया।

सूर्य प्रकाश सिंह की रिपोर्ट