चंदौली

जयपुरीया स्कूल में प्रथम दिन नमामि चंदौली द्वारा डीपीओ दर्शन निषाद नें स्वच्छता शपथ दिलाई , मुख्य अतिथि डॉ. ओ.पी सिंह ने छात्रों को प्रेरित कर सम्मानित किया

चंदौली

जिलाधिकारी चंदौली चंद्र मोहन गर्ग के दिशानिर्देश पर एवं प्रभागीय वनाधिकारी बी.शिव शंकर के संयोजन में जिला गंगा समिति चंदौली द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम वृहदरूप से स्कूलों,कॉलेज में चल रहे हैं के अन्तर्गत जिला परियोजना अधिकारी चंदौली नमामि गंगे दर्शन निषाद द्वारा जयपुरिया स्कूल डांडी ब्लॉक नियामताबाद में गंगा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण शपथ तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया बतौर मुख्य अतिथि डॉक्टर ओ.पी सिंह (प्रदेश प्रवक्ता नीमा, सह सयोंजक चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा) द्वारा छात्र एवं छात्राओं को पर्यावरणीय ज्ञानवर्धन बातों को बताया गया, डॉक्टर ओ.पी.सिंह अपने उद्बोधन में कहा गंगा भारत की आत्मा है। इसे स्वच्छ रखना हमारा धार्मिक, नैतिक और सामाजिक दायित्व है। गंगा सफाई अभियान न केवल एक पर्यावरणीय प्रयास है, बल्कि यह हमारे भविष्य की पीढ़ियों के लिए स्वच्छ जल और पर्यावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

गंगा नदी का पानी मुख्य रूप से उसमें मौजूद बैक्टीरियोफेज (Bacteriophages) नामक वायरसों के कारण खराब नहीं होता है, जो पानी में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को खा जाते हैं। वैज्ञानिक शोध के अनुसार, गंगाजल में सामान्य पानी की तुलना में ऑक्सीजन का उच्च स्तर (High Oxygen Level) और गंधक (Sulfur) की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो इसे सड़ने से बचाती है। कि गंगा का पानी पवित्र,निर्मल सदियों से है आज भी है हमे और आपको जागरूक होना होगा कि गंगा में निर्माल्य नहीं फेंकने चाहिए इससे जल प्रदुषित होते हैं। गंगा जीवनदायिनी, पतित-पावनी है, इसलिए देश के सभी नदियों को संरक्षित करना जन भागीदारी सुनिश्चित होना चाहिए क्योंकि यह सबकी जिम्मेदारी है तभी यह जल संरक्षण, गंगा प्रदूषण रोकथाम, जलीय जीव संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण सुदृढ़ हो पाएगा, हमलोगों को तभी स्वच्छ जल, स्वच्छ वातावरण मिल पाएगा।

जिला परियोजना अधिकारी द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता राष्ट्रीय नदी गंगा, राष्ट्रीय जलीय जीव डाल्फिन के विषय पर किया गया सही उत्तर बताने वाले छात्र एवं छात्राओं (अन्वी सिंह, अर्नव, आराध्या,)को प्रमाणपत्र और टी शर्ट, एवं पुरस्कार मुख्य अतिथि श्री ओ.पी सिंह के हाथों दिया गय।बच्चे काफी उत्साहित और प्रफुल्लित हुए, प्रधानाचार्य श्री....विनोद कुमार दास.जी एवम तरण दीप सिंह बग्गा.......द्वारा मुख्य अतिथि एवं आयोजक जिला गंगा समिति, वन विभाग दरोगा राजाराम का मोमेंटो अंगवस्त्र भेंटकरके सम्मानित किया गायत्री मंत्र और राष्ट्रीय गीत गाकर कार्यक्रम का समापन किया गया।

 

 

 

 

 

सूर्य प्रकाश सिंह की रिपोर्ट