राजगढ़

बाढ़ एवं अतिवृष्टि से बर्बाद हुए किसानों के हित में भारतीय किसान संघ ने दिया ज्ञापन :-

राजगढ़

जितेन्द्र राठौर - माचलपुर

 

बुधवार को भारतीय किसान संघ तहसील इकाई माचलपुर के तत्वाधान में टप्पा कार्यालय माचलपुर में नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। जिसमें उल्लेख किया है, कि क्षैत्र के कई ग्रामों में अतिवृष्टि एवं बाढ़ के कारण खेतों में खड़ी सोयाबीन, मक्का, उड़द एवं अन्य फसलों की व्यापक क्षति हुई है। कालीसिंध एवं छापीनदी में आने वाली बाढ़ एवं अन्य कई छोटे-मोटे तालाब टूटने से खेतों में खड़ी फसलों में पानी भर जाने से फल गलन एवं फसल गिरने से किसानों का 90 % से अधिक तक नुकसान हुआ है। प्रभावित ग्रामों में नदी किनारे पर स्थित ग्राम भगोरा, भगोरी, जैथली, धानोदा, पोलखेड़ा, लिम्बोदा, अरनिया, पीपल्याकुल्मी, कचनारिया, लसुड़लिया, डूँगरी, झरन्या, आमलाबे, सनखेड़ी, बाड़िया, ब्राह्मणगाँव, मल्हारपुरा सहित कई ग्राम के किसान प्रभावित हुए हैं। ग्राम भगोरा में कई घरों में पानी भर जाने से किसानों के घर पर रखी प्याज लहसुन एवं गेहूं खाद्यान्न व खाने पीने की चीजें एवं लाखों रुपए की फसल बर्बाद हो गई है। अतः प्रभावित किसानों को आरबीसी 6, 4 के अंर्तगत तुरंत राहत राशि दी जाए। साथ ही खराब फसलों का तुरंत व्यवस्थित बीमा सर्वे करवाकर बीमा का लाभ दिलवाया जाए। आवश्यक राहत राशि ना मिलने की स्थिति में किसान आर्थिक रूप से बदहाल हो जाऐंगे। ज्ञापन देने वालों में भारतीय किसान संघ  जिला युवावाहिनी संयोजक शिवनारायण दांगी, तहसील अध्यक्ष भैरूलाल दांगी, तहसील मंत्री दिलीपसिंह चौहान, तहसील उपाध्यक्ष मनोहरसिंह, कार्यकारिणी सदस्य प्रेमनारायण दांगी, युवावाहिनी तहसील संयोजक कमलेश दांगी, तहसील उपाध्यक्ष दुर्गाप्रसाद दांगी एवं ग्राम समिति सचिव संजय दांगी, दुर्गाप्रसाद चौधरी, भगवानसिंह पँवार आमलाबे सहित बड़ी संख्या में किसानबंधु उपस्थित रहे।