दुल्हीपुर में बाइक रैली का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

मुगलसराय/दुल्हीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने एवं उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बाइक रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक बाइक के साथ शामिल हुए।बाइक रैली मुगलसराय क्षेत्र से होते हुए दुल्हीपुर पहुंची, जहां रैली कुछ समय के लिए रुकी। यहां स्थानीय कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली में शामिल कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह और जोश देखने को मिला।स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम के बाद बाइक रैली में शामिल कार्यकर्ता अपनी बाइकों के साथ वाराणसी के लिए रवाना हो गए। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों और उनके सेवा कार्यों का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी दोहराया।कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनुराग मौर्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष अतुलेश पटेल, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा उरूज हैदर, जिला अध्यक्ष सागर कनौजिया, रमेश पटेल, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप मौर्या, मंडल महामंत्री दशरथ मौर्य, मंडल उपाध्यक्ष जयदीप तिवारी, उपाध्यक्ष आशीष पटेल, मंडल उपाध्यक्ष विकास पांडेय, विपिन सिंह, मिथिलेश पटेल, शक्ति केंद्र संयोजक राजू गांगुली, राजकुमार मौर्य, पंचम प्रजापति, कल्लू पाल, बलराम चौहान सहित बड़ी संख्या में सम्मानित कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।