गांधी चौक पर हाथ में जागरूकता स्टीकर, जुबां पर संकल्प: ‘मैं हूं जिम्मेदार नागरिक’, रोको-टोको अभियान में यातायात नियम, गलत पार्किंग और अनावश्यक हॉर्न को लेकर किया जागरूक
पचोर। गांधी जयंती और अहिंसा महोत्सव के अवसर पर पचोर के गांधी चौक पर जिला कांग्रेस सेवादल, राजगढ़ की ओर से “रोको-टोको अभियान” चलाया गया। अभियान में सड़क पर यातायात अनुशासन से लेकर शहर की स्वच्छता तक नागरिकों को उनकी जिम्मेदारी का अहसास कराया गया। इस दौरान नागरिकों ने “मैं हूं जिम्मेदार नागरिक” का संकल्प लेते हुए यातायात नियमों का पालन करने और शहर को स्वच्छ रखने की शपथ ली।
अभियान के दौरान लोगों को गलत पार्किंग नहीं करने, अनावश्यक हॉर्न से बचने, सड़क पर अनुशासन बनाए रखने और साफ-सफाई रखने के लिए जागरूक किया गया। कार्यकर्ताओं ने नागरिकों से नियमों का पालन करने की अपील की। गांधी चौक क्षेत्र के दुकानदार भी अभियान से जुड़े और उन्होंने स्वच्छता एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने का संकल्प लिया। दुकानों पर जागरूकता से जुड़े स्टीकर भी लगाए गए।
सड़क अनुशासन के साथ स्वच्छता का संदेश
अभियान का उद्देश्य केवल यातायात नियमों की जानकारी देना नहीं, बल्कि नागरिकों को शहर की व्यवस्था में अपनी भूमिका के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यकर्ताओं ने लोगों से अपील की कि सड़क पर कचरा न फेंकें, पार्किंग करते समय यातायात व्यवस्था का ध्यान रखें और अनावश्यक हॉर्न बजाने से बचें।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस सेवादल मुख्य संगठक इंजी. भूपेंद्र सिंह ठाकुर, ब्लॉक मुख्य संगठक विजय गुर्जर एवं कुलदीप नागर, नगर मुख्य संगठक सुनील नागर, जिला सचिव मुकेश मेघवाल, देवेंद्र भिलाला, ध्वज प्रहरी प्रणय यादव, संजय चौधरी, बनवारी लाल मालवीय, विजय मालवीय, अमित बंसल, कला महेश मालवीय, बुरहान सैफी, अनूप दीक्षित, रामबाबू गुर्जर, अनीश पठान, नरेंद्र ठाकुर, मुकेश भिलाला, रज्जाक भाई, अंकित राजोरे, देव वर्मा, पवन पच्चीसिया, हरीश कटारिया, विनोद मालवीय, आशीष कमलिया सहित सेवादल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।