भोपाल

सारंगपुर के आमलारोड़ में कट रहे भक्तों के कष्ट: हनुमान भक्त नागर के हाथ लगाने से मरीज हो रहे ठीक

भोपाल

सारंगपुर के आमलारोड़ में एक अनोखा चमत्कार हो रहा है। यहां गांव के खेड़ापति हनुमान मंदिर पर एक बुजुर्ग हनुमान भक्त के हाथ लगाने से लोगों के दुःख दर्द खत्म हो रहे है। प्रति मंगलवार और शनिवार यहां सुबह से लेकर दोपहर एक बजे तक भारी भीड़ लग रही है। 

 

हम अन्धविश्वास को बढ़ावा नहीं देते लेकिन आंखो देखी को नकारा भी नहीं जा सकता। गांव के सरपंच महेश पटेल ने बताया की प्रति मंगलवार हनुमान मंदिर पर धाम लग रहा है। जहां हनुमान भक्त जानकीलाल नागर लोगों के साइटिका, कमर दर्द, हाथ पैरों के दर्द, जोड़ों के दर्द पर हाथ फेर कर ठीक कर रहे है। उनका कहना है की वो न तो कोई मंत्र जानते है न ही कोई तंत्र जानते है। अचानक उनके हाथ फेरने से लोगों के दुःख दर्द कटने लगे तो वो इसे हनुमानजी का चमत्कार मानकर प्रति मंगलवार और शनिवार मंदिर पर लोगों की सेवा करने लगे। अब यहां प्रति मंगलवार 500 से एक हजार तक लोग पहुंच रहे है।

नीम की डाली से आशीर्वाद देते जानकीलाल नागर