विधानसभा मुगलसराय के बाढ़ ग्रसित गांव चुरमुली, भटपुरवा, जगदीपुर, बुंबा, केवटी का दौरा मुगलसराय विधानसभा सपा के पूर्व प्रत्याशी चन्द्रशेखर यादव ने किया और राहत सामग्री वितरण किए तथा जिले के उच्चाधिकारियों से बाढ़ राहत सामग्री और मवेशियों के लिए चारे को लेकर वार्ता किया।इस दौरान उन्होंने ने कहा कि मुगलसराय विधानसभा के लगभग एक दर्जन गांवों में बाढ़ की वजह से भयावह स्थिति है। बाढ़ ग्रसित गावो में गली मोहल्लों में नाव चलाने की नौबत है। भोजन और पीने के पानी की क़िल्लत चरम पर है। बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में घरों में पानी घुस गया है। बीमार, बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को दवा-इलाज नहीं मिल पा रहा है। स्वास्थ्य-चिकित्सा सेवाएं ठप्प हैं। स्कूलों के मर्जर के कारण पहले से ही पढ़ाई के लिए बच्चे मारे-मारे फिर रहे हैं। बाढ़ ने स्थिति और खराब कर दी। बच्चों की पढ़ाई ठप्प है। बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में बिजली की समस्या है। करंट लगने का डर है। ऊपरी मंजिलों पर रहने पर मजबूर लोगों के बीच घर के धँसने का भी भय है। घरों के सामान डूब गये हैं। लोगों के पास पहनने को कपड़े नहीं है। मोबाइल चार्ज नहीं हो पा रहे हैं, जिससे लोगों के बीच संवाद नहीं हो पा रहा है। सरकारी राहत दिखावा साबित हो रही है। इस दौरान तस्लीम अन्सारी, श्यामलाल पाण्डेय,महेंद्र माही,गणेश नेताजी,शिवप्रकाश सोनकर,रमाशंकर निषाद,पवन सिंह प्रधान जी,अजय बीडीसी,गोलू मौजूद रहे।विधानसभा मुगलसराय के बाढ़ ग्रसित गांव चुरमुली, भटपुरवा, जगदीपुर, बुंबा, केवटी का दौरा मुगलसराय विधानसभा सपा के पूर्व प्रत्याशी चन्द्रशेखर यादव ने किया और राहत सामग्री वितरण किए तथा जिले के उच्चाधिकारियों से बाढ़ राहत सामग्री और मवेशियों के लिए चारे को लेकर वार्ता किया।इस दौरान उन्होंने ने कहा कि मुगलसराय विधानसभा के लगभग एक दर्जन गांवों में बाढ़ की वजह से भयावह स्थिति है। बाढ़ ग्रसित गावो में गली मोहल्लों में नाव चलाने की नौबत है। भोजन और पीने के पानी की क़िल्लत चरम पर है। बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में घरों में पानी घुस गया है। बीमार, बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को दवा-इलाज नहीं मिल पा रहा है। स्वास्थ्य-चिकित्सा सेवाएं ठप्प हैं। स्कूलों के मर्जर के कारण पहले से ही पढ़ाई के लिए बच्चे मारे-मारे फिर रहे हैं। बाढ़ ने स्थिति और खराब कर दी। बच्चों की पढ़ाई ठप्प है। बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में बिजली की समस्या है। करंट लगने का डर है। ऊपरी मंजिलों पर रहने पर मजबूर लोगों के बीच घर के धँसने का भी भय है। घरों के सामान डूब गये हैं। लोगों के पास पहनने को कपड़े नहीं है। मोबाइल चार्ज नहीं हो पा रहे हैं, जिससे लोगों के बीच संवाद नहीं हो पा रहा है। सरकारी राहत दिखावा साबित हो रही है। इस दौरान तस्लीम अन्सारी, श्यामलाल पाण्डेय,महेंद्र माही,गणेश नेताजी,शिवप्रकाश सोनकर,रमाशंकर निषाद,पवन सिंह प्रधान जी,अजय बीडीसी,गोलू मौजूद रहे।