नमामि गंगे, गंगा प्रहरी की महिला मंडल चंदौली एवं पूर्व उत्कृष्ट महिला मंडल (नेहरू युवा केंद भारत सरकार) श्रीमती मंशा साहनी के नेतृत्व में टीम द्वारा बाल रोग विशेषज्ञ नीमा के राष्ट्रीय सह सचिव प्रदेश प्रवक्ता यू पी डॉ ओ पी सिंह को सम्मानित किया गया, इस अवसर पर डॉक्टर सिंह ने यह संदेश दिया गया कि देश को ग्रीन और क्लीन बनाये रखने हेतू जल साक्षरता, पर्यावरण संरक्षण साक्षरता और जैव विविधता साक्षरता, वोटर साक्षरता के साथ साथ महिलाओं को स्वास्थ्य लाभ के साथ स्वावलंबन एवं अक्षर ज्ञान होना एवं साक्षरता बहुत जरूरी है,इसप्रकार की संगोष्ठी, नुक्कड़ सभा गांवो, कस्बों, नगर में होना चाहिए इससे माहौल और संस्कृति संस्कार तथा देश के प्रति सम्वेदनशील, समर्पण की भावना जागृत होती हैं।
मंशा साहनी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्वास्थ्य भी ठीक रखना एक चुनौती है, इसलिए हम सबको स्वस्थ पर्यावरण के क्षेत्र में जागरूक होना होगा!
साक्षर होना ही होगा!
सूर्य प्रकाश सिंह की रिपोर्ट