चंदौली

डंगरा शाहपुर में आयोजित हुई पीडीए जन चौपाल एवं जन संवाद, भाजपा सरकार पर साधा निशाना*

चंदौली

विधानसभा मुगलसराय के ग्रामसभा डंगरा शाहपुर में समाजवादी पार्टी की ओर से **पीडीए जन चौपाल एवं जन संवाद कार्यक्रम** का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज को एकजुट करने तथा जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने के साथ पार्टी की नीतियों और विचारधारा को लोगों तक पहुंचाना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के पूर्व MLC श्री रामजतन राजभर जी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव श्री लालता बियार जी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के पुराने नेता श्री जमुना बियार एवं संचालन मुगलसराय के विधानसभा के महासचिव अजय इंद्रेश ने किया।मुख्य अतिथि श्री रामजतन राजभर जी ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और वंचित समाज के अधिकारों की आवाज उठाती रही है। उन्होंने कहा कि पीडीए समाज को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर एकजुट होने की आवश्यकता है। जन चौपाल के माध्यम से गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए संघर्ष करना समाजवादी पार्टी की प्राथमिकता है।
विशिष्ट अतिथि श्री लालता बियार जी ने कहा कि समाजवादी पार्टी की विचारधारा हमेशा गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान और शोषित-वंचित समाज के साथ खड़ी रही है। उन्होंने कहा कि जन संवाद के माध्यम से जनता की वास्तविक समस्याओं को समझना और उन्हें सरकार तक पहुंचाना जरूरी है।
मुगलसराय विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी श्री चंद्रशेखर यादव ने कहा कि डंगरा शाहपुर में आयोजित पीडीए जन चौपाल जनता से सीधे जुड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और मूलभूत सुविधाओं को लेकर परेशान है।
समाजवादी पार्टी जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को उठाने का काम कर रही है और आगे भी क्षेत्र की जनता के हक और सम्मान के लिए संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा अधिक से अधिक लोगों को समाजवादी विचारधारा से जोड़ने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने स्थानीय समस्याओं को नेताओं के समक्ष रखा, जिस पर नेताओं ने संबंधित मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और जनता की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर सत्यनारायण राजभर,तस्लीम अंसारी,सुदामा यादव,संतोष यादव,मुसाफिर चौहान,राजकुमार जायसवाल,चंद्रभानु,आनन्द सिंह,लखेंद्र बियार,दिनेश बियार,लल्लू बियार,लव बियार,महेंद्र माही,गुलशेर सिद्दकी,मोनू जायसवाल,तपेश्वर बियार,श्यामलाल पाण्डेय,श्यामनारायण केशरी,बसंत गुप्ता,तल्हा अंसारी,शिवप्रसाद सोनकर,दुलारे,धर्मेंद्र,बनारसी बियार,प्रभु बियार,रामबली बियार,पप्पू बियार,सुजीत कन्नौजिया,दिलीप पासवान,रमाशंकर निषाद,संतसेवक विश्वकर्मा,पारस यादव,विनोद बियार,प्रमोद,राकेश,पप्पू, मिट्ठू,अजित,पन्ना बियार,नगीना बियार,रामधनी बियार,जितेंद्र गुप्ता,सुनील बियार,प्रदीप,अजय विधायक,गोपाल सोनकर,धीरज पासवान,उधम,समेत बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे

 

 

सूर्य प्रकाश सिंह की रिपोर्ट