दुल्हीपुर ठंड में उम्मीद की गर्माहट बने उरूज हैदर ,खुद मैदान में उतरकर 151गरीबों को बांटे कंबल, बने प्रेरणा
विकासखंड नियामताबाद के दुल्हीपुर स्थित जाफरी परिसर में रविवार को मानवता, सेवा और संवेदनशील नेतृत्व का प्रेरणादायी दृश्य देखने को मिला। कड़ाके की ठंड के बीच ग्राम प्रधान प्रत्याशी उरूज हैदर स्वयं गांव के लोगों को करीब 151 गरीब, असहाय, वृद्ध, दिव्यांग एवं विधवा महिलाओं के बीच कंबल का वितरण कराया। ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से किया गया यह आयोजन जरूरतमंदों के लिए संबल बना। वहीं ग्राम प्रधान प्रत्याशी उरूज हैदर ने कहा कि जनता हमें अपना विश्वास सौंपना चाहती है,उसकी सेवा करना हमारा कर्तव्य है। जरूरतमंदों के साथ खड़ा रहना ही सच्चा जनसेवा है।उन्होंने बताया कि ठंड में ठिठुर रहे लोगों को राहत पहुंचाने के लिए यह कंबल वितरण कराया गया है और आगे भी यह सेवा अभियान निरंतर चलता रहेगा।कंबल वितरण के दौरान ग्राम प्रधान प्रत्याशी उरूज हैदर ने कहा कि गरीबों और असहायों की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। जरूरतमंदों की मदद करना ईश्वर की सच्ची पूजा के समान है।उन्होंने कहा कि भीषण ठंड को देखते हुए यह प्रयास किया गया है, ताकि कोई भी गरीब ठंड के कारण परेशान न हो और सुरक्षित रह सके।उन्होंने आगे कहा कि समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा। गरीबों की मदद करना केवल जिम्मेदारी नहीं बल्कि मानवता का सबसे बड़ा दायित्व है। ऐसे मौसम में यदि किसी जरूरतमंद के चेहरे पर राहत की मुस्कान आती है, तो वही सबसे बड़ी उपलब्धि है।
सूर्य प्रकाश सिंह की रिपोर्ट